ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 01/09/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त के मार्गदर्शन में कोविड-19 कोरोनाकाल में आस्था को देखते हुये श्री गणेश उत्सव पूजन के बाद प्रतिमा विसर्जन हेतु नगर निगम प्रशासन द्वारा जिले के नगरीय क्षेत्रों में जगह – जगह प्रतिमा विसर्जन हेतु नगर निगम द्वारा वाहनों में सिंटेक्स टंकी में जल भरकर प्रतिमा विसर्जन किया जा रहा है और नाके – चौराहों पर विसर्जन हेतु कई पॉइंट बनाये गये हैं ।

वही अंबेडकर चौक के पास कड़ी धूप में बैढन के नोडल अफसर एसडीओ – रत्नाकर गजभिये नेतृत्व में आज सुबह लगभग 10:00 बजे से शाम 06:00 तक विसर्जन किये जा रहे हैं और वही गठित टीम द्वारा जगह-जगह निरीक्षण भी किये जा रहे हैं ताकि कोई नदी – तालाब में कोई प्रतिमा विसर्जित न कर सके और उसके लिये वाहनों में सिंटेक्स पानी टंकी में पानी रखकर रास्ते में ही विसर्जन किये जा रहे हैं ।
मौके पर नगर निगम एसडीओ- रत्नाकर गजभिये, स्वच्छता निरीक्षक – संतोष तिवारी, अशोक त्रिपाठी, वार्ड प्रभारी- आरपी नागर, बल्ले, रामदास पारुचे सहित सफाई कर्मी मित्र मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal