Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मोरवा पुलिस ने उत्तर प्रदेश से जंगल के रास्ते मोरवा लाते हुए अवैध शराब के साथ बाइक और बेचने वालों को किया रंगे हाथों गिरफ्तार।

हिम्मत समाचार/मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ (सारा सच हिम्मत के साथ)

कुलदीप सिंह (सन्नी) की रिपोर्ट

HS-NEWS/हिम्मत समाचार/सिंगरौली/मोरवा:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देश एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोरवा के मार्गदर्शन मे नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में आज मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी को बड़ी सफलता मिली_

गुप्ता शराब तस्करों की लंबे समय से मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी को सूचना मिल रही थी, कि गुप्ता शराब तस्कर प्रारम्भिक लाकडाउन से लेकर अब तक चोरी छिपे उत्तर प्रदेश से शराब लाकर सिंगरौली शिव मंदिर के सामने अपने घर सहित आस-पास मे शराब बेचता था। दोनो भाई एक साथ बड़ी मात्रा में उत्तर प्रदेश से सिंगरौली जिले के मोरवा में अवैध शराब लाकर अपने निश्चित ग्राहको को बेचा करते थे इस लिए वह आसानी से पकड़ में नही आ रहे थे कल पुनः दोनो भाईयो के बड़ी मात्रा मे शराब लाने की सूचना पर मोरवा पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को रंगे हाथों पकडा एक बाइक क्र.MP56MA2088 से अनपरा से झिंगुरदहा जंगल के रास्ते से होते हुए भारी मात्रा में शराब ला रहे थे प्लास्टिक की बोरी मे 7 कार्टून जिसमे 5 पेटी देशी प्लेन शराब, एक कार्टून मे ब्लूलाईम शराब तथा एक कार्टून मे आफीसर च्वाईस शराब थी इस तरह कुल 59 लीटर शराब के साथ बाइक जप्त कर आरोपी संदीप गुप्ता उर्फ मद्रासी एव उसका भाई शशिकांत गुप्ता के खिलाफ अपराध क्र .401/2020 धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई तथा माननीय न्यायालय बैढन के आदेश पर उन्हें वहा से जेल भेजा गया।

उपरोक्त शराब तस्करो को पकड़ने मे सउनि रामनरेश शुक्ला, साहबलाल सिंह परिहार, प्रआर अरविन्द चौबे, संतोष सिंह, डी.एन. सिंह, राजवर्धन सिंह, आर. संजय परिहार, मंगलेश्वर सिंह मआर. जयान्जलि दुबे रहे शामिल।

www.himmatsamachar.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...