Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रेल अफसर की नाबालिग बेटी ने माँ-भाई को गोली मारी, शीशे पर लिखा डिस्क्वालीफाइड ह्यूमन,ग्वालियर का हे अफसर

ग्वालियर –
रेल मंत्रालय में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरडी बाजपेईकी नाबालिग बेटी ने अपनी मां और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय के मुताबिक रेलवे अधिकारी की बेटी अवसाद में थी, जिसके कारण उसने वारदात कर दी। किशोरी राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज है और उसने कई मेडल भी जीते हैं। वह कक्षा नौ की छात्रा है।
रेलवे मंत्रालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरडी बाजपेई मूलता ग्वालियर के सुरेश नगर में रहने वाले हैं। यहां उनकी मां और छोटा भाई रहता है। घटना के बारे में पता चलते ही दोपहर वह दोनों लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। बाजपेई दिल्ली में इन्फॉर्मेशन एंड पब्लिकेशन विभाग में तैनात हैं। उनकी पत्नी मालिनी, बेटा सर्वदत्त और बेटी विक्रमादित्य मार्ग स्थित सरकारी आवास में रहते थे। शनिवार को यहां पत्नी, बेटी व बेटा मौजूद थे। दिन में करीब साढ़े तीन बजे डायल 112 पर पुलिस को डबल मर्डर की सूचना मिली। इसके बाद डीजीपी एचसी अवस्थी और पुलिस आयुक्त घटनास्थल पर पहुंचे।
घटना की जानकारी किशोरी ने सबसे पहले अपने मामा को फोन कर दी थी। उनसे कहा कि मम्मी और भैया उठ नहीं रहे हैं। इसके बाद वह रोने लगी। वह मौके पर पहुुुंचे तो भीतर का नजारा देखकर सन्न रह गए। मालिनी और सर्वदत्त कमरे में मृत पड़े थे। किशोरी शुरुआत में पुलिस को गुमराह करती रही। उसने गोली चलने की आवाज सुनने से भी इन्कार कर दिया। पुलिस को बताया कि दोपहर करीब तीन बजे उसने मां व भाई को आवाज लगाई, लेकिन दोनों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद वह अपने कमरे से बाहर आकर मां के पास गई तो देखा कि भाई भी पास में लेटा हुआ है। पास जाकर देखा तो दोनों लहूलुहान पड़े थे। इसके बाद मामा को फोन किया। किशोरी के हाथ पर बैंडेज बंधी थी, जिससे पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ पर उसने हत्या करने की बात कुबूल कर ली।
पुलिस ने छानबीन की तो बाथरूम के शीशे पर डिस्क्वालीफाइड ह्यूमन लिखा मिला। किशोरी ने यह लिखने के बाद शीशे पर भी फायरिग की थी। पुलिस आयुक्त का कहना है कि .22 बोर का असलहा बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि असलहे में उसने पांच गोलियां लोड की थीं, जिसमें तीन उसने चलाईं। पूछताछ में किशोरी ने कहा कि पापा के आने के बाद ही वह कुछ बताएगी, लेकिन बाद में उसने पूरी कहानी बयां कर दी। हाथ पर लगी चोट के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि सदमे में आकर उसने खुद को चोट पहुंचाई थी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...