Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सड़क किनारे खड़े वाहनों से चोरी करने वाले गिरोह के 5 आरोपियो को मोरवा पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा।

हिम्मत समाचार/मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ (सारा सच हिम्मत के साथ)

कुलदीप सिंह (सन्नी) की रिपोर्ट

HS-NEWS/हिम्मत समाचार/सिंगरौली/मोरवा:- सड़क किनारे खड़े ट्रक डंपर ,डोजर से चोरी करने वाले गिरोह 5 लोगो को मोरवा पुलिस ने घेरा बन्दी कर घर दबोचा।

आप को बता दे की थाना प्रभारी मोरवा को कुछ दिनो से सूचना प्राप्त हो रही थी कि चोरो का एक गिरोह सक्रीय है जो बरगवां से अनपरा के बीच चलने वाले ट्रकों/डंफरो वाहनों से डीजल बैट्री रास्ते में खड़े वाहनो से निकाल लेते है जिससे आज रात्रि पुनः गिरोह के एकत्रित होने एवं डकैती की योजना बनाने की सूचना पर एक टीम रवाना कर चारो की घेराबंदी कर रात्रि दो से तीन बजे के बीच शमसान घाट पुलिया के पास मुख्य मार्ग पर पांच लोगों को पकड़ा गया जिसमें (1) हनुमान बियार निवासी मेढोली (2) जागेश्वर सिंह निवासी कुशवई (3) रउफ खान निवासी गोरवी (4) सुनील विश्वकर्मा निवासी महदेईया (5) जावेद निवासी गोरवी सभी की उम्र 18 से 20 साल के बीच है जिनके पास से डोजर सेंसर खोलने के उपकरण धारदार हथियार, लाठी ,राड, टार्च आदि सामान मिले जिससे वो चोरी करने के दौरान इस्तेमाल करते थे।। आरोपियों के खिलाफ अप. क्र. 402/2020 धारा 399,400,402 भा द वि..25(बी) आर्म्स एक्ट कायम किया गया। सभी आरोपियों में एक आरोपी हनुमान बियार पूर्व में भी चोरी लूट में पकड़ा जा चुका है तथा एक बार पुलिस अभिरक्षा से फरार भी हो गया था शेष आरोपी पूर्व में कोयला वाहनो के ड्रायवर या कन्डेक्टर रह चुके है तथा इनपर भी कई अपराध दर्ज है जो गाडियो से डोजर,सेंसर चुराकर कक्का नामक व्यक्ति को बेच देते थे जो वर्तमान में फरार है जिसकी तलास की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी विनय शुक्ला सउनि. साहबलाल सिंह, प्र.आर. संतोष सिंह, डी.एन.सिंह,अरविन्द चतुर्वेदी ,राजवर्धन परिहार, राजेश द्विवेदी,अजय पाण्डेय, आर.संजय परिहार, भूपेन्द्र,मंगलेश ,राजा, मार आरक्षक. ज्योति शामिल थे।

www.himmatsamachar.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...