*उनके पास से 01 अदद अवैध कट्टा मय 02 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद*

नरही(बलिया):–पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 29.08.2020 को नरही पुलिस को भारी सफलता प्राप्त हुई। उल्लेखेनीय है कि दिनांक 29.08.2020 को प्रभारी निरीक्षक नरही मय हमराह अवैध शराब निर्माण व निष्कर्षण/गौ तस्करी की रोकथाम हेतु ग्राम पलियाखास में मौजूद थे कि उसी समय एक वाहन लक्ष्मणपुर चौराहे की तरफ से आता दिखाई पड़ा कि वाहन को टार्च की रोशनी देकर रोकने का प्रयास किया गया कि पुलिस पार्टी को देखकर गाड़ी रोककर दो व्यक्ति गाड़ी से उतरकर भागने का प्रयास किए जिन्हे हमराहियों की मदद से समय 22.15 बजे पकड़ लिया गया । मैजिक पिकअप (UP 60 AT 2675) की तलाशी ली गयी तो पिकअप में 02 राशि गाय लदी थी जिनका मुंह व पैर बंधा हुआ मिला जो बुरी तरह हांफ रही थीं । उक्त व्यक्तियों से बरामद गाय के परिवहन करने व ले जाने क सम्बन्ध में अधिकार पत्र तलब किया गया तो दिखाने में असमर्थ रहे और बताये कि हम लोग गोवंश को रसड़ा से खरीद कर पिकअप गाड़ी पर लाद कर गंगा घाट कुल्हड़िया ले जाते है वहां से नाव पर लाद कर बक्सर बिहार ले जाते हैं फिर वहां से ट्रक द्वारा वध हेतु पश्चिम बंगाल पण्डुआ भेजवा देते हैं । हम लोग अधिक पैसा कमाने के लिए यह धन्धा करते हैं । उक्त पकड़े गये व्यक्तियों का नाम-पता पूछा गया तो चालक ने अपना नाम रविन्द्र राजभर पुत्र श्रीभगवान राजभर ग्राम कटहुरा थाना रसड़ा जनपद बलिया बताया तथा दूसरे व्यक्ति नें अपना नाम रंजीत राजभर पुत्र मुक्ति राजभर निवासी ग्राम कटहुरा थाना रसडा जनपद बलिया बताया । जिनकी नियमानुसार तलाशी ली गयी तो रंजीत राजभर के पास से 01 अदद अवैध कट्टा तथा 02 अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर मिला जिसका अधिकार पत्र दिखाने में असमर्थ रहे । उक्त के सम्बन्ध में थाना नरही पर मु0अ0सं0 127/2020 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11(1)घ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा मु0अ0सं0 128/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामदगीः-
- 02 राशि गाय
- 01 अदद मैजिक पिकअप नं0 UP 60 AT 2675
- 01 अदद अवैध कट्टा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
नाम पता अभियुक्तगणः-
• रविन्द्र राजभर पुत्र श्री भगवान राजभर ग्राम कटहुरा थाना रसड़ा जनपद बलिया
• रंजीत राजभर पुत्र मुक्ति राजभर निवासी ग्राम कटहुरा थाना रसड़ा जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1.प्र0नि0 श्री ज्ञानेश्वर मिश्रा थाना नरही जनपद बलिया
2.उ0नि0 श्री कुलदीप सिंह थाना नरही जनपद बलिया
3.का0 अनिकेत कुमार थाना नरही जनपद बलिया
4.का0 मुकेश कुमार थाना नरही जनपद बलिया
5.का0 संजीव सिंह थाना नरही जनपद बलिया
दिनांकः- 30.08.2020
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal