Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

निवास चौकी की लगातार कार्यवाही जारी,अवैध खनिज ढोका पत्थर ले जाते ट्रैक्टर को किया जप्त,वही शांति व्यवस्था भंग करने पर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//सरई//निवास//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

जब से निवास चौकी में नवागत चौकी प्रभारी संदीप नामदेव ने पदभार संभाला है अपराध जुर्म,अवैध कारोबार पर शिकंजा कसना सुरु कर दिया है जिससे अवैध कारोबार करने वालो में दहशत व्याप्त हो गई है

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली वीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में एसडीओपी देवसर आशुतोष द्विवेदी के निगरानी में थाना प्रभारी सरई शंखधर द्विवेदी की पहल निवास चौकी प्रभारी संदीप नामदेव के नेतृत्व में निवास चौकी अंतर्गत लगातार कार्यवाही जारी है जिसके तहत निवास पुलिस ने अवैध ढोका (पत्थर) ले जाते एक ट्रैक्टर को जप्त कर चौकी में खड़ा करवाया गया दिनांक 29/08/2020 को देर शाम चौकी प्रभारी निवास व उनकी टीम को सूचना मिली की ग्राम बंजारी की रोड से एक ट्रैक्टर आ रहा है जिसमें कुछ लोड है जिस पर टीम द्वारा ग्राम भरसेड़ी से ट्रैक्टर MP 66 A 3819 को पकड़ा उक्त टेक्टर की ट्राली पत्थर (ढोका) लोड होने से चालक उमेश कुमार साहू पिता महावीर साहू निवासी बंजारी से पूछताछ करने पर उक्त पत्थर (ढोका) का कोई रायल्टी एवं किसी भी कागजात नही होना बताया गया जिससे उसके खिलाफ अपराध क्र.0127/2020 धारा 379, 414 भा.द.वि., 4,21 खान एवं खनिज अधिनियम पंजीबद्ध किया गया

वही चौकी प्रभारी निवास संदीप नामदेव ने दो अन्य व्यक्तियों कमलेश पटवा पिता जगन लाल पटवा उम्र 30 वर्ष व राजेश कुमार पटवा पिता भगवान दास पटवा उम्र 19 वर्ष दोनो निवासी बंजारी द्वारा शांति व्यवस्था भंग करते पाए जाने पर धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालक मजिस्ट्रेट सरई के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे चौकी प्रभारी निवास संदीप नामदेव,सउनि मोहन पनाडिया,प्रआर रवि गोस्वामी,दीपनारायण,आरक्षक सचिन तिवारी,प्रताप व महिला आरक्षक पूजा की सराहनीय भूमिका रही है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...