बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन माड़ा थाना अंतर्गत बन्धौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम नगवा में कल रात में एक साथ फांसी पर झूल नाबालिक प्रेमी युगल ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली ।

बताया जा रहा कि लड़के के माता-पिता घर मे नही थे जिसका फायदा उठाकर रात में प्रेमी से मिलने गयी प्रेमिका ने प्रेमी के कमरे में साथ मे फांसी लगा लिया और वही आज शनिवार की देर सुबह तक जब दरवाजा नही खुला तो लड़के के छोटे भाई व बहन ने आसपास के लोगो को बताया तब जाकर फांसी की घटना प्रकाश में आया ।
उक्त घटना की जानकारी में पुलिस चौकी प्रभारी एसआई- बालेंद्र त्यागी ने बताया कि ग्राम नगवा निवासी- शिवशंकर पुत्र सतन लाल खैरवार उम्र लगभग 18 वर्ष व परिवर्तित नाम उम्र लगभग 16 वर्ष जो नाबालिक प्रेमी युगल हैं ने एक साथ एक कमरे में फांसी लगा लिया है।
इस संबंध में स्थानीयजनो का कहना है लड़का-लड़की के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था और घटना से महीनों पहले दोनों साथ भाग भी चुके थे और कुछ दिन साथ मे रहने के बाद दोनों वापस आ गये थे और अपने-अपने घर मे रह रहे थे ।
लड़की का तय हो गया था विवाह अलग होने के डर से मौत को लगाया गले
मिली जानकारी के अनुसार लड़की का दूसरे जगह विवाह तय हो गया था बावजूद वह अपने प्रेमी से चोरी छिपे मिलती जुलती रही है और बीती रात लड़के के अभिभावकों के अनुपस्थिति में देर रात्रि उससे मिलने गयी और दोनों ने अलग होने के डर से साथ मे फांसी लगा अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया और सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया और मर्ग कायम कर पुलिस विवेचना में जुटी है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal