Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बलिया: पत्रकार हत्या काण्ड में शामिल तीन ईनामी अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया:--पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 29.08.2020 को फेफना पुलिस तथा एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम को पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड से संबंधित वांछित 25000-25000/- पुरस्कार घोषित अभियुक्तगणों के गिरफ्तारी के संबंध में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुयी । उल्लेखनीय है कि थाना फेफना अंतर्गत ग्राम फेफना में दिनांक 24.08.2020 की रात में रतन सिंह पत्रकार की हत्या कर दी गयी थी। जिसके संबंध में अभियोग थाना फेफना में पंजीकृत किया गया था । जिसमें कुल 10 अभियुक्तों को नामित किया गया था, जिसमें से 07 की गिरफ्तारी अब तक की जा चुकी थी, शेष वांछित अभियुक्तगण (1.उदय उर्फ उदय नारायण सिंह पुत्र स्व0 रघुनाथ सिंह 2. अनिल सिंह पुत्र स्व0 विश्वनाथ सिंह 3. तेजबहादुर सिंह उर्फ कुमकुम पुत्र अरविन्द कुमार सिंह) की गिरफ्तारी हेतु कई टीमें लगातार तलाश कर रही थी परन्तु गिरफ्तार नही हुये थे । इनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था तथा 25000-25000/- रुपये के पुरस्कार की घोषणा पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा किया गया था । जिनकी गिरफ्तारी हेतु थाना फेफना पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा था जिसके क्रम में आज दिनांक 29.08.2020 को मुखबीर की सूचना पर समय करीब 07:45 बजे बंधैता गेट के पास से तीनों अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया तथा उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किये गये । अन्य विधिक कार्यवाही पूर्ण की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-.उदय उर्फ उदय नारायण सिंह पुत्र स्व0 रघुनाथ सिंह निवासी ग्राम फेफना थाना फेफना जनपद बलिया ।

  1. अनिल सिंह पुत्र स्व0 विश्वनाथ सिंह निवासी ग्राम फेफना थाना फेफना जनपद बलिया ।
  2. तेजबहादुर सिंह उर्फ कुमकुम पुत्र अरविन्द कुमार सिंह निवासी ग्राम फेफना थाना फेफना जनपद बलिया ।
    गिरफ्तार अभियुक्तगणों का अपराधिक इतिहास-
    1-उदय उर्फ उदय नारायण सिंह- मु0अ0सं0 166/20 धारा 147,148,149,302 भादवि0 थाना फेफना ।
    2- अनिल सिंह पुत्र स्व0 विश्वनाथ सिंह- मु0अ0सं0 166/20 धारा 147,148,149,302 भादवि0 थाना फेफना ।
    3-. तेजबहादुर सिंह उर्फ कुमकुम पुत्र अरविन्द कुमार सिंह-
    (I) मु0अ0सं0-166/19 धारा 147,452,323,504,506 भादवि0 थाना फेफना।
    (II) मु0अ0सं0 166/20 धारा 147,148,149,302 भादवि0 थाना फेफना ।

बरामदगी –

  1. घटना में प्रयुक्त 01 अदद लाठी व 02 अदद कुल्हाड़ी ।
    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः
  2. राजीव कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना फेफना जनपद बलिया ।
  3. उ0नि0 राजकुमार सिंह प्रभारी SOG बलिया ।
  4. मुख्य आरक्षी/ आरक्षीगण SOG टीम व सर्विलांस टीम-* हे0का0 श्याम सुन्दर सिंह यादव, का0अनुप सिंह, का0 अतुल सिंह, का0 अनिल पटेल, का0 विजय राय, का0 शशिप्रताप सिंह, का0 रोहित यादव ।
  5. आरक्षीगण थाना फेफना- का0 बलराम तिवारी, का0 सूरज सिंह, का0 विवेक यादव ।
    दिनांक -29.08.2020
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...