ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 27/08/2020
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन गनियारी वार्ड क्र. 41 शांतिनगर के इंदिरा कॉलोनी (बालिका हॉस्टल के पीछे नाला के पास) बस्ती में रातो – रात बिजली का खम्भा गैस कटर से काटकर दूसरे जगह खम्भा शिफ्ट कर दिया गया जिससे मोहल्ले के कई घरो के लोग कई घंटे अंधेरे में रहने को मजबूर रहे और वही आनन – फानन में शिफ्ट किये गये खम्भे के केबल कीलिफ वैगरह नीचे गिरे पड़े है वही खम्भा कभी भी गिर सकता है और अभी तक कुछ घरों की बिजली आपूर्ति बंद पड़ी है ।

स्थानीयो से पता चला कि बगल में शासकीय भूमि कब्जा करने की नियत से निर्माण करा रहे भवन नवानगर निवासी फारुख के द्वारा यह सब कार्य किया गया है किसके मिलीभगत या परमिशन है कि नही जाँच का विषय बना हुआ है कि रातो – रात मुहल्ले वासियो को कई घण्टे अंधेरे रखकर खम्भा को शिफ्ट कर दिया गया ।
इनका कहना है
बिजली विभाग के शहर एई श्री यादव से फोन पर जानकारी ली गयी तो उन्होंने कहा कि इस बात की जानकारी हमको नहीं है और पुलिस थाना में एफआईआर करवाएंगे ।
राजस्व विभाग के साथ जिले के संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal