पूर्व मंत्री और लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह भिंडशहर के गांधी मार्केट परस्वतंत्रता दिवस के मौके पर उपवास पर बैठे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज सरकार के आते ही प्रदेश में माफिया हावी हो गया है। इस माफिया को खत्म करने के लिए हमने सत्याग्रह की लड़ाई शुरू की है, जिसके तहत हम एक सितंबर से पदयात्रा शुरू करने जा रहे हैं। तीन दिन की पद यात्रा लहार से भिंड फिर तीन दिन चंबल और दो दिन दतिया के सेंवढ़ा में होगी।
शिवराज सरकार के आते ही प्रदेश में माफिया हावी ,अवैध खनन के उपवास पर बैठे पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह बोले- माफिया को खत्म करने करेंगे पद यात्रा
यहां बता दें कि जिले में रेत के अवैध उत्खनन को लेकर लहार विधायक डॉ सिंह अपनी ही सरकार में मंत्री रहते मुखर हो चुके हैं। वहीं अब जब प्रदेश मे सत्ता परिर्वतन हो गया तो इस मुद्दे पर उनकी आवाज पुनः बुलंद हुई है। इसके तहत वे पहले भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर चेतावनी दे चुके हैं। वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वे इसी विषय को लेकर गांधी मार्केट पर एक दिवसीय उपवास पर बैठे। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि समूचे प्रदेश में शिवराज सरकार आते ही भू- माफिया, खनिज माफिया, अपराध माफिया बढ़ गए हैं।
जीवनदायनी सिंध और चंबल नदियों में जोरों पर अवैध उत्खनन हो रहा है। खनिज संपदा लूटी जा रही है। नदियों के आसपास 30 से 40 किलोमीटर तक 50 से 60 फीट जलस्तर नीचे गिर गया है, कुएं सूख रहे हैं। इसलिए इन नदियों को माफिया से बचाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने सत्याग्रह के माध्यम से लड़ाई की शुरुआत की है। जब तक ग्वालियर चंबल संभाग को वे माफिया से मुक्त नहीं करा लेते जब तक उनकी यह लड़ाई जारी रहेगी।
रेत माफिया के दम पर ये सरकार नहीं चलेगी, लगे नारे
पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह के उपवास के दौरान कांग्रेसियों ने रेत माफिया के दम पर ये सरकार नहीं चलेगी, नहीं चलेगी। खरीद फरोख्त करती ये सरकारी नहीं चलेगी नहीं चलेगी जैसे कई नारे लगाए। वहीं रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम गीत भी गाया गया।
15 अगस्त यानि शनिवार को उपवास पर बैठे गोविंद सिंह ने कहा कि जब तक ग्वालियर-चंबल माफिया मुक्त नहीं हो जाता है, उनकी लड़ाई जारी रहेगी। हालांकि उनके उपवास में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हो गए और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी नहीं रखा गया।
सिंधिया समर्थक रमेश दुबे ने गोविंद सिंह के उपवास पर कसा तंज, बाेले- साै साै चूहे खाकर बिल्ली हज काे चली
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूर्व मंत्री और लहार विधायक गोविंद सिंह शहर के गांधी मार्केट पर उपवास पर बैठे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज सरकार के आते ही प्रदेश में माफिया हावी हो गया है। इस माफिया को खत्म करने के लिए हमने सत्याग्रह की लड़ाई शुरू की है, जिसके तहत हम एक सितंबर से पदयात्रा शुरू करने जा रहे हैं। तीन दिन की पदयात्रा लहार से भिंड फिर तीन दिन चंबल और दो दिन दतिया के सेंवढ़ा में होगी।
गोविंद सिंह ने कुछ दिन पहले ही सरकार से अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने धमकी देते हुए कहा था कि अगर भिंड के इलाके में अवैध खनन नहीं रुका तो वह उपवास पर बैठेंगे। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह का कहना है कि कई बार सीएम शिवराज को पत्र लिखकर जानकारी दी जा चुकी है। खनन को रोकने के लिए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी थी, उसके बावजूद अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि उपवास के बाद भी अगर रोक नहीं लगती है तो हम पदयात्रा निकाल कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
ग्वालियर-चंबल को माफिया मुक्त होने तक जारी रहेगी लड़ाई
जिले में रेत के अवैध खनन को लेकर सिंह कांग्रेस की सरकार में भी मंत्री रहते मुखर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सिंध और चंबल नदियों में जोरों पर अवैध उत्खनन हो रहा है। नदियों के आसपास 30 से 40 किलोमीटर तक 50 से 60 फीट जलस्तर नीचे गिर गया है, कुएं सूख रहे हैं। जब तक ग्वालियर-चंबल संभाग को वे माफिया से मुक्त नहीं करा लेते जब तक उनकी यह लड़ाई जारी रहेगी। सिंह के सत्याग्रह को लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने भी समर्थन दिया है। वहीं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश दुबे ने तंज कसते हुए कहा कि गोविंद सिंह सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली कहावत चरितार्थ कर रहे हैं।
अपनी ही सरकार को घेर चुके हैं गोविंद सिंह
इससे पहले भी कांग्रेस में मंत्री रहते हुए डॉक्टर गोविंद सिंह ने अपनी सरकार को घेरा था और कमलनाथ सरकार को रेत का अवैध खनन भिंड जिले में रोकने पर नाकाम बताया था। जनता से इस बात के लिए उन्होंने माफी भी मांगी थी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal