Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पटवारी तहसीलदार पद दुरुपयोग कर नियम विरुद्ध मानसिक विक्षिप्त भूमि क्रेता का फसल रौंदा कर दिलाए कब्जा रोती रही क्रेता की बूडी मां कलेक्टर एसपी से लगाई गुहार।।

हिम्मत समाचार (मध्य प्रदेश) राजकुमार सिंह (आरपी सोनी) :- अगर किसी भूमि स्वामी के भूमि मे किसी के द्वारा अनैतिक कब्जा कर लिया जाता है तो पटवारी प्रतिवेदन एवं भूमि स्वामी आवेदन स्वीकार कर पटवारी प्रतिवेदन के बाद बेदखली कार्यवाही दौरान विवाद स्थित में “पुलिस विभाग उप शीर्ष 0055 लघु शीर्ष 102 अन्य ” का आवश्यकता अनुसार निर्धारित चालान प्रस्तुत करने के बाद न्यायालय आदेश से अतिक्रमण कारी को अवगत कराने एवं पीड़ित को पुलिस बल उपलब्ध कराने का कानूनी प्रावधान होने के बावजूद, बिना कुछ किये भूमि क्रेता एवं 32 वर्षो से निरंतर काबिज दार को बिना सूचना दिये कानून को तार-तार कर बाल पूर्वक बोए फसल रौदाते हुये झोपड़ी उजाड़ने का मामला प्रकाश मे गया

गौरतलब हो सिंगरौली जिले के थाना तहसील चितरंगी :- अंतर्गत ग्राम बरहट निवासी रमाकांत लोहार 28 अप्रैल 1988 मे इंद्रजीत लोहार से 60000/- मे तत्कालीन आराजी खसरा क्रमांक 156 बटे 26अपने नाबालिग पुत्र गोपाल लोहार व भोला लोहार के नाम क्रय कर रजिस्ट्री सुदा जमीन मे कब्जा प्राप्त कर झोपड़ी बना खेती किया करता था। कुछ ही दिन बाद भूमि क्रेता पिता रमाकांत लोहार और उक्त भूमि क्रेता दूसरा पुत्र गोपाल लोहार और छोटा पुत्र गोलर लोहार तीनो कुछ ही दिन के अंतराल में लगभग पूरी तरह पागल हो गए। तब बूडा पागल रमाकांत लोहार की पत्नी फूलकली देवी अपने मंदबुद्धि पुत्र उक्त भूमि क्रेता भोला लोहार के भरोसे क्रय सुदा जमीन मे निर्मित झोपड़ी मे निवास रत हो किसी तरह खेती कर पागल पति-बच्चो का जीविकोपार्जन किया करती थी जिसके फसल झोपड़ी को नष्ट कर दिया गया।

फूलकली देवी के बताए अनुसार :- 7अगस्त 2020 को :- अचानक भूमि क्रेता काबिज दार को बिना सूचना दीये पंकज पटेल हल्का पटवारी, पुलिस उपनिरीक्षक मनोज सिंह के साथ तीन पुलिस जवान व एक महिला पुलिस, और भूमि विक्रेता इंद्रजीत लोहार, के पुत्र बुद्ध सागर, सतनारायण, लल्लू, हरिप्रसाद, दीनदयाल, सभी लोहार निवासी बरहट दो ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और फसल की जुताई कराने लगे और सभी मिल कर मड़ाई उजाड़ने लगे, नियम विरुद्ध कर रहे नुकसान को देख बूडी अबला रोती तड़पती रही जिसकी बात कोई नहीं सुने। अबला के साथ हो रहे अत्याचार को देख पड़ोसी एकत्र हो गये जिनके पूछने पर “पंकज पटेल पटवारी-पुलिस उपनिरीक्षक मनोज सिंह दोनो बोले” हमें तहसीलदार बेदखल करने का आदेश दिए हैं जो हम पालन कर रहे हैं। जिनकी बात सुन ग्रामीण असंतुष्ट हो गए, माहौल बिगड़ते समझ पटवारी पंकज पटेल बिना रास्ता सीधे तत्काल विवादित जमीन अस्थल से भाग गया, और पुलिस उपनिरीक्षक मनोज सिंह बोले यह सब पटवारी की चाल थी अब हम यहां नहीं आएंगे अपना दल बल लेकर विवादित जमीन से वापस हो गए। इतना ही नहीं :- फूलकली देवी ने कहा पटवारी, तहसीलदार, पुलिस, पैसे लेकर हम गरीब के खेती घर सब उजाड़ दिए

इनका कहना :- पहले हमें सूचना थी कि सामने वाले के जमीन में अतिक्रमण हो रहा है सूचना बाद जब हम वहां गए सामने वाले ने रजिस्ट्री दिखाया तो हम यथावत रोक दिए हैं आप वहां गए होंगे हमने यथावत रोक कर महिला से कहे है आप नामांतरण का आवेदन दीजिए दर्ज होने के बाद आप स्ट्रांग हो जाएंगे अब देखते हैं आप उन्हें भेजिए, कुनाल राउत तहसीलदार चितरंगी।

इनका कहना:- हां तहसीलदार का आदेश था सुरक्षा व्यवस्था में बरहट हम गए थे जमीन किसकी कैसी है हमें नहीं मालूम, पुलिस उप निरीक्षक मनोज सिंह चितरंगी।

इनका कहना:- अभी हम खटाई में मरीज कोरोन्टाइन कर रहे हैं आप हमसे मिलिए हम मिल कर ही सारी जानकारी देंगे अब फोन मत करिएगा, पंकज पटेल हल्का पटवारी मोबाइल नंबर +91 9685422398।।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...