ब्रेकिंग न्यूज – 16/08/2020
हिम्मत समाचार (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली:- मध्यप्रदेश आदेशानुसार नगर निगम सिंगरौली आज दिनांक 16/08/2020 को “गंदगी भारत छोड़ो अभियान” का प्रारंभ किया गया। (वार्ड क्रमांक 20) चर्च बस्ती जैतपुर जयन्त में नगर निगम के द्वारा “गंदगी भारत छोड़ो अभियान” चलाया गया। सफाई सैनिकों द्वारा बस्तियों में सफाई करते हुए नालियों की सफाई कर दवाई का छिड़काव कर तथा कचरे को वाहन भर कर ले जाया गया।।

उपस्थित में – स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में “गंदगी भारत छोड़ो अभियान” चलाया गया उप स्वच्छता पर्यवेक्षक बिहारी, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक छोटू, अजीत भारती, एवं कर्मचारी व समस्त सफाई सैनिक मौजूद रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal