Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रोटरी क्लब के 25 सदस्यों द्वारा मरणोपरांत नेत्रदान की घोषणा ,दूसरों की दुनिया रोशन करने युवा करेंगे नेत्रदान

ग्वालियर
दूसरों को रोशनी देकर उन्हें नया जीवन देने के लिए डबरा में रोटरी क्लब के 25 सदस्यों द्वारा मरणोपरांत नेत्रदान किया जाएगा। इन सदस्यों द्वारा क्लब का संकल्प पत्र भरा। इस दौरान सदस्यों द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि वह ऐसे पुनीत कार्य के लिए अन्य लोगों भी प्रेरित करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा रोशनी खोने वालों को नया जीवन मिल सके। दरअसल विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर बालाजी कॉम्पलेक्स में रोटरी क्लब की ओर से नेत्रदान शिविर लगाया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों द्वारा नेत्रदान को लेकर चर्चा की गई, साथ ही इसके बाद 25 सदस्यों ने मरणोपरांत अपनी आंखों को दान करने के लिए संकल्प पत्र भरा गया। कार्यक्रम में क्लब के ओमप्रकाश शिवहरे, डॉ. संजय अमुलानी, संजीव जैन, मनोज मोदी, प्रकाश आहूजा, अरविंद सदाना, सतीश अग्रवाल, सचिन कनकने, महेंद्र राय, सुनील ग्रोवर, घनश्याम अग्रवाल, प्रेमलता शिवहरे, कामना अमुलानी, सुदेश बत्रा, मनीष बत्रा, रुचि बत्रा, अंश बत्रा, पार्थ बत्रा, सविता मोदी, स्वप्निल ग्रोवर, सुनील पाटीदार, मायाराम शिवहरे द्वारा नेत्रदान संकल्प पत्र भरा। इन सदस्यों का कहना था कि वह इस कार्य के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे। क्योंकि ऐसे लोग जो आंखों की रोशनी खो चुके हैं उनके लिए यह एक नया जीवनदान होगा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...