Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु नगर निगम व पुलिस द्वारा 10 -10 फुट की दूरी पर लगी सब्जी दुकाने मुख्य ऑफिस रोड भीड़ – भाड़ से हुआ मुक्त आवागमन में मिली राहत

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 13/08/2020

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन शहर में लगातार बढ़ते कोरोना से संक्रमित मरीज मिलने के कारण “कोविड-19” संक्रमण न फैलने व बचाव हेतु जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम आयुक्त – आरपी सिंह व उपायुक्त – आरपी बैस के मार्गदर्शन में निगम अमला द्वारा एवं कोतवाली पुलिस के सहयोग से नगरीय क्षेत्रो में आज प्रातः 7:00 बजे से निगम अमला एवं कोतवाली पुलिस द्वारा सब्जी – फल ठेला लगाने वाले दुकानदारों को 10 से 12 फुट की दूरी बनाकर प्रति दुकान लगाये और मुह पर मास्क लगाने व सामाजिक दूरी बनाये रखने हेतु समझाइस दी गयी ।

वही कुछ जगहों पर हल्का – फुल्का कहासुनी देखने को मिला क्योंकि आज अचानक कोविड-19 संक्रमण न फैलने व बचाव हेतु जिसके कारण सब्जी विक्रेताओं में फुटपाथ पर दुकान लगाने की स्थान को लेकर के अफरा-तफरी का माहौल रहा ।

वही आज मुख्य पोस्ट ऑफिस रोड जाने आने वाले को बहुत राहत मिला क्योंकि सब्जी की दुकाने लगने से आवागमन करने में दिक्कतें उत्पन्न होती रही है जो आज से पोस्ट ऑफिस रोड में दुकानें नहीं लगेगी और मेन रोड के किनारे बने फुटपाथ पर व कृषि उपज मंडी में थोक व पसेरी सब्जी दुकाने लगेगी और वही सब्जी विक्रेताओं द्वारा गंदगी की जायेगी तो निगम अमला द्वारा चालानी कार्यवाही की जायेगी ।

इसी तरह नगरीय क्षेत्रों के बैढन विंध्यनगर – मोरवा – जयंत नवानगर – कचनी इत्यादि जगहों पर 10 से 12 फुट प्रति दुकान की दूरी बनाकर दुकाने लगवाने के लिये पुलिस व नगर अमला द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से जगह-जगह समझाइस देते हुये दिखी ।

मौके पर मुख्य रूप से उपायुक्त – आरपी बैस, अधीक्षण यंत्री प्रभारी- आरके जैन, एसडीओ- रत्नाकर गजभिये, एसडीओ (विद्युत) प्रभारी- प्रवीण गोस्वामी, स्वच्छता निरीक्षक – संतोष तिवारी, जितेंद्र सिंह, उपयंत्री – अनुज सिंह, डी.के. सिंह, चंद्रमणि द्विवेदी, वार्ड प्रभारी- एलके सिंह, आई.पी. नागर, भूपेंद्र सिंह, राजू, बल्ले, अशोक त्रिपाठी, कोतवाली थाना एसआई- आदित्य करदाते, प्र.आरक्षक- पंकज सिंह चंदेल, महेश पटेल, म. आरक्षक सहित कोतवाली थाना पुलिस एवं नगर निगम अमला के कई अधिकारी – कर्मचारी जगह – जगह मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...