Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बृजमाेहन की देर रात अंत्येष्टि, बेटे ने दी मुखाग्नि, पूर्व मुख्यमंत्री सहित कांग्रेसियों ने शाेक जताया

ग्वालियर-

गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में दम ताेड़ने वाले मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बृजमोहन परिहार की देर रात ग्वालियर में अंत्येष्टि हुई। वे जुलाई में तबियत खराब होने पर ग्वालियर के दो निजी अस्पतालों में कुछ दिन भर्ती रहे, फिर उन्हें दिल्ली मेदांता हॉस्पिटल के लिए रैफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी कोरोना जांच कराई, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए। लेकिन कुछ दिन बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई और फिर शुगर और हार्ट की बीमारी का इलाज चलता रहा। वहां करीब 18 दिन इलाज लेने के बाद मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया। शाम 5 बजे उनकी पार्थिव देह ग्वालियर उनके निवास पर लाई गई और देर रात उनका अंतिम संस्कार हरिशंकरपुरम मुक्तिधाम में हुआ। बेटे अभिषेक सिंह परिहार ने मुखाग्नि दी। दिवंगत परिहार की पत्नी रश्मि परिहार भी कांग्रेस मंे हैं। बृजमोहन के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश महामंत्री रमेश नायक, शहर अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...