हिम्मत समाचार//सिंगरौली//बैढन//कुलदीप सिंह सन्नी

HS NEWS//बैढन:- सचिव संघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश पांडेय ने आये दिन सचिवो पर हो रहे फर्जी केस मुकदमे को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि करसुवा राजा के सचिव शिवकुमार सिंह पर अजाक थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया जिसको लेकर सचिवो में आक्रोश है वही अवनीश पांडेय ने कहा कि सचिव शिवकुमार को राजनीति षणयंत्र के तरत फसाने के लिए कुछ नेताओ द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए शिवकुमार सिंह पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है उन्होंने कहा कि हम जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को आवेदन देकर अवगत कराते हुए जांच कर फर्जी मुकदमे को खत्म करने की मांग करते हैं अगर यैसा नही हुआ तो जनपद सचिवो द्वारा काम बंद और ताला बंद कर आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की होगी
विधायक के दबाव में लगाया गया SC/ST का मुकदमा – शिवकुमार सिंह
जनपद सचिव शिवकुमार सिंह द्वारा कहा गया कि देवसर विधायक के दबाव में मेरे ऊपर फर्जी SC/ST का केस दर्ज कराया गया है वही शिवकुमार सिंह ने कहा कि उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की मांग की गई है कि जांच कर मेरे ऊपर लगे फर्जी केस खत्म किया जाए
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal