पड़ोसी किशोर ने किया 5 साल की मासूम बालिका से दुष्कर्म
ग्वालियर/ डबरा
एक 14 साल के किशोर ने घर के पास रहने वाली पांच साल की मासूम बालिका से दुष्कर्म कर दिया। घटना के दौरान जब बालिका के रोने की आवाज आई, तब परिजन पास पहुंचे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले आरोपित भाग गया। फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला शनिवार डबरा थानाक्षेत्र की आदिवासी बरोठा दफाई का है।
वहां रहने वाले 14 साल के किशोर ने पास में रही रहने वाली पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। देहात थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपित ने टॉफी खिलाने के बहाने मासूम को बुलाया और हवस का शिकार बना लिया। आरोपित उसे एक भूसा वाले कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता का पिता देर रात पुलिस के पास पहुंचा और मामला दर्ज कराया। आरोपित ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब बच्ची के परिजन खेत में धान रोपने गए थे। बच्ची की आवाज सुनकर उसके रिश्तेदार उसे खोजते हुए जब कमरे में गए तो देखकर दंग रह गए। पीड़ित पक्ष ने देहात थाने में मामला दर्ज करा दिया है।
किशोर ने किया 5 साल की मासूम बालिका से दुष्कर्म
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal