ग्वालियर-
काेराेना संक्रमण सेएक तरफ माैतें बढ़ रहीं है ताे दूसरी ओर लक्ष्मीगंज स्थित इलेक्ट्रिक शवदाह गृह की मशीन की खराबी की वजह से शवों की बेकद्री हाे रही है। बुधवार शाम काे कोरोना पॉजिटिव महिला के शव के अंतिम संस्कार के दौरान शवदाहगृह की मशीन के एलीमेंट जल गए। इस कारण शव पूरी तरह से जल नहीं पाया। गुरुवार सुबह एलीमेंट बदल दिए गए, फिर भी मशीन हीट नहीं पकड़ रही है। इस कारण महिला के शव का पूरी तरह से अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। शाम करीब 6 बजे मशीन ठीक होने के बाद उसमें रखे शव का अंतिम संस्कार किया जा सका।
अचानक बुधवार को खराब हुई मशीन गुरुवार को ठीक कर पाया नगर निगम
दरअसल, गत दिवस दो शवों के अंतिम संस्कार किए जाने थे। एक शव का अंतिम संस्कार सही से हो गया, लेकिन जैसे ही दूसरे शव को अंतिम संस्कार के लिए मशीन के अंदर भेजा गया और मशीन चालू की गई। जबतक शव करीब आधा ही जल पाया तब तक उसके एलीमेंट जल गए। नगर निगम के अधिकारी रात में इस प्रयास में लगे रहे कि एलीमेंट ठीक हो जाएं ताकि शव का अंतिम संस्कार हो सके, लेकिन वह ठीक नहीं हो पाए। गुरुवार सुबह जले हुए एलीमेंट बदल दिए गए। इसके बाद भी विद्युत शवदाह गृह की मशीन हीट नहीं पकड़ रही थी। नतीजा- 24 घंटे बाद भी शव का पूरी तरह से अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। इस कारण लक्ष्मीगंज में शव की दुर्गंध भी आने लगी। नगर निगम के अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने शाम को पहुंचकर मशीन चालू कराकर शव का अंतिम संस्कार पूरा कराया। इसके बाद थाटीपुर निवासी वृद्धा उमा देवी के शव का अंतिम संस्कार हो पाया।
अब तक 43 शवाें का किया गया अंतिम संस्कार
कोरोना पॉजिटिव मरीजों की माैत के बाद उनके अंतिम संस्कार लक्ष्मीगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह में किए जा रहे हैं। अबतक यहां 43 शव के अंतिम संस्कार किए जा चुके हैं। कई बार अंतिम संस्कार को लेकर कोई न कोई परेशानी आई है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal