ब्रेकिंग न्यूज – 03/08/2020
हिम्मत समाचार – ( राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली/जयन्त :-कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने आपदा प्रबंधन की बैठक कर जिले में 5 दिन का संपूर्ण लॉक डाउन घोषित किया।

रक्षाबंधन का त्यौहार एवं जिले में लागू संपूर्ण लॉकडाउन –का पालन कराने के लिए जयन्त चौकी प्रभारी महेन्द्र सिँह ने अपने दल बल के साथ लगातार बस स्टैंड तथा जयन्त चेक पोस्ट बॉर्डर पर विषेश सघन वाहन चेकिंग अभियान लगाकर हर आने जाने वाले आम जन मानुस को समझाईस देकर घर वापस जाने को बोला गया । तथा पी.सी.आर. वाहनों के माध्यम से लगातार एलाउंसमेंट कर मॉस्क लगाने व सोशल डिस्टेसिंग मेन्टेन करने के बारे बोला गया।
लॉक डाउन का पालन कराने में इनकी सराहनीय भूमिका रही – आर.पी.सिंह, के.एल.श्रीवास्तव, रामायण प्रसाद द्विवेदी, दीपक यादव, दद्दू सिँह, कुंजबिहारी सिँह परिहार, शिक्षक- बृजेन्द्र वर्मा, विश्वनाथ प्रसाद वर्मा, विक्रमादित्य पटेल, पटवारी, सहित मेडिकल स्टॉप।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal