Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

दो चोरी को अंजाम देने वाला आरोपी को मोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार,पूर्व में ग्यारह मामले हैं दर्ज,जिला बदर की कार्यवाही सुरु

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार – कुलदीप सिंह सन्नी

BK NEWS//मोरवा:- मोरवा पुलिस द्वारा लगातार जुर्म पर शिकंजा कसने के अभियान चलाया जा रहा है जिसमे सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे व एसडीओपी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में अभी हाल ही में दो चोरी में संलिप्त मोबाईल चोर को गिरफ्तार करने में मोरवा पुलिस ने सफलता हासिल की है

आपको बता दे कि 02/08/2020 को थाने में फरियादी अनिल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई की सुबह 5 बजे एक अज्ञात चोर द्वारा उसके घर मे छत से घुसकर सैमसंग कंपनी का मोबाईल चोरी कर लिया जिस पर मोरवा पुलिस ने अपराध क्र 349/2020 धारा 457,380 भादवि कायम किया वही दूसरे मामले में दादुलाल निवासी चितरंगी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 01/08/2020 को रात्रि में ग्रीन लाज के अंदर से कोई अज्ञात चोर उसका सैमसंग कंपनी का मोबाईल चोरी कर लिया है जिस पर मोरवा थाना पुलिस ने अपराध क्र 350/2020 धारा 457,280 ताहि. कायम कर दोनो ही चोरी के चोर की तलाश हेतु मुखबिर को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर के सूचना पर संदिग्धों को थाने लाया गया जिसमें आरोपी रामाकांत साकेत उर्फ अमर साकेत और पप्पू साकेत निवासी अंबेडकर नगर से सख्ती से पूछताछ करने पर चोरी करना कबूल किया गया और आरोपी से दोनों चोरी के मोबाइल जप्त किए गए आरोपी थाने का निगरानी बदमाश है तथा आरोपी और पूर्व में चोरी के 11 अपराध दर्ज है आरोपी के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही शुरू की जा रही है

उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक शिवनाथ प्रजापति प्रधान आरक्षक डी.एन.सिंह, अजित सिंह,जयराम गुप्ता,अजय पांडेय,संतोष सिंह,संजय सिंह परिहार,सुबोध सिंह,सुनील मिश्रा,मंगलेश्वर व राहुल सिंह की भूमिका सराहनीय रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...