Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

प्रतिबंध में भी खोली दुकान, जुर्माना देने को कहा तो की बहस, थाने ले जाने लगे तब माने

ग्वालियर- डबरा प्रशासन के प्रतिबंध के बाद भी शनिवार को सराफा बाजार में रेडीमेड कपड़े की दुकानें, बुजुर्ग रोड पर हेयर सैलून और मोबाइल की दुकानें खुली हुई थीं। दुकानें खुली होने की सूचना पर नायब तहसीलदार बृजमोहन आर्य ने एक गारमेंट्स के संचालक काे जुर्माना देने के लिए कहा तो वह दुकान की शटर बंद कर बहस करने लगा, फिर मिन्नतें कर जुर्माना देने में आनाकानी करने लगा। नायब तहसीलदार ने जैसे ही थाने ले जाने के लिए वाहन में बैठाया तो जुर्माना दे दिया। ऐसे 20 दुकानदारों से प्रशासन की टीम ने 31 हजार रुपए जुर्माना वसूला।
कार्रवाई करने पहुंची टीम से उलझे कई व्यापारी, मिन्नतें भी की, बाद में भरा जुर्माना

त्याेहारी भीड़ के कारण कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने 1 से 3 अगस्त तक कपड़ा, ज्वैलर्स, इलेक्ट्रोनिक्स, जूता, एवं अन्य दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया था। प्रतिबंध के बाद भी कई लोग दुकानें खोले रहे। दोपहर बाद प्रशासन की टीम पहुंची और एेसे दुकानदाराें से जुर्माना वसूलना शुरू किया तो कई कारोबारी बहस करने लगे। नायब तहसीलदार ने जब दुकान सील करने और थाने ले जाकर मामला दर्ज करने की बात कही तो ऐसे कुछ दुकानदारों ने जुर्माना भर दिया।
विराेध में कई दुकानदार बोले- अफसर मनमाना जुर्माना वसूल रहे
रोक के बाद भी दुकानें खोलने पर प्रशासन की टीम की जुर्माने की कार्रवाई का कई कारोबारियों ने विरोध भी किया। इन लोगों का कहना था कि जुर्माने के मापदंड तय हैं लेकिन उन मापदंडों के अनुसार प्रशासन जुर्माना न वसूलकर मनमानी कर रहा है जो अनुचित है। सराफा बाजार में बलराम साहू पर जुर्माना मास्क न पहने होने के कारण किया गया। उनसे 2 हजार रुपए का जुर्माना अफसरों ने वसूला गया। उनका कहना था कि मास्क न पहनने पर 100 रुपए जुर्माने का प्रावधान है लेकिन प्रशासन मनमाना जुर्माना वसूल रहा है। इसी तरह गोवर्धन मार्केट में एक राखी विक्रेता ने मास्क न पहनकर अपने मुंह से रूमाल बांध रखा था। नायब तहसीलदार ने उससे भी जुर्माना देने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने जुर्माना देने से मना कर दिया और आगे से मास्क पहनने की बात कही। इसके साथ ही अफसरों की कार्रवाई देखकर कई दुकानदारों ने दूसरों पर कार्रवाई होते देखकर पहले ही अपनी दुकानें बंद कर लीं और शटर डालकर मौके से गायब हो गए। हालांकि प्रशासन की टीम के जाने केे बाद फिर कई दुकानदार दुकान खोलकर कारोबार करते दिखाई दिए। उधर अफसरों ने भी दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब दुकान खोली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए दुकान न खोजी जाए और नियम का पालन करें।
20 दुकानदारों के खिलाफ की कार्रवाई
प्रशासन ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए दुकानें न खोलने की हिदायत दी। प्रशासनिक टीम ने प्रतिबंध के बाद भी सरकारी आदेश की अवहेलना करने पर दुकानें खोलने और मास्क न लगाने वाले डबरा के 20 कारोबारियों से कुल 31 हजार रुपए जुर्माना वसूला। इन कारोबारियों में राधेश्याम, अनिल, , प्रशांत जैन, सतीश कुमार, देवकीनंदन, बलराम, सोनू, हरीश चंद्रानी, अंसार खान, संजय, विजय गुप्ता, नरेंद्र जैन, महेश अग्रवाल, घनश्याम, इंदरलाल, ओमप्रकाश, रोहित कुमार, सुमित कुमार और रितेश जैन शामिल हैं।
सख्ती: 20 दुकानदारों से वसूला 31 हजार रुपए जुर्माना
धारा 144 का आदेश बेअसर, सर्राफ, कपड़ा आदि की दुकानें खोले रहे दुकानदार
सिंधी बाजार में दुकान मास्क न पहनने पर दुकानदारों पर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक टीम के अिधकारी।
फिर दुकान खोली तो अब सील कर देंगे
सरकारी आदेश के खिलाफ और प्रतिबंध के बाद भी जिन कारोबारियों ने बाजार में दुकानेें खोल रखी थीं, उनसे जुर्माना वसूला गया है। मास्क नहीं पहनने वालों पर भी जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई है और उन्हें सख्त हिदायत दी गई है। प्रतिबंधित समय में अगर व्यापारी फिर से दुकान खोलते हैं तो कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी दुकान को सील करने की चेतावनी भी दी गई है। नवनीत शर्मा, तहसीलदार, डबरा

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...