ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 01/08/2020
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण मूलभूत योजना बृहद अमृत शुद्ध नल पेयजल योजना के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा लाखो रुपये खर्चकर नगरीय क्षेत्रों में नल कनेक्शन किया गया है जिसमें कुछ जगह जैसे- इंदिरा वार्ड क्र.41 गनियारी शांतिनगर के इंदिरा कॉलोनी (आंगनबाड़ी केंद्र के पास) और दूसरा जगह रामलीला मैदान के पीछे फैक्ट्री रोड अनवर टेंट हाउस तक इन जगहों पर मामली तौर से नल में बहुत ही कम पानी आ रहा है और पानी भरने में घण्टो लग जाते है और नल में पानी आने का कोई समय निश्चित नहीं हैं और जब मर्जी होती है तब नल को चालू कर दिया वही जरूरी काम छोड़कर नल में पानी आने का इन्तजार करना होता है वही नल कनेक्शन तो है केवल कुछ जगहों पर शोपीस बने हुये हैं ।

वही आज देखा गया कि नल में थोड़ा पानी आने के कारण तगाड़ी में रोपकर डब्बे में पानी भरा जा रहा है ऐसे में स्थानीय लोग जनप्रतिनिधि से लेकर नगर निगम के अधिकारी – कर्मचारी और संविदाकार को कई बार अवगत करा चुके हैं जिससे अभी तक सुधार नही किया गया ।
वही इंदिरा कालोनी के स्थानीय बताते है कि नल कनेक्शन लगभग ढाई वर्ष पूर्व में हुआ था जो अब लगभग 5 माह से नल में पानी आ रहा है और शुरुआत होने के लगभग 10 दिन गंदा पानी आने के बाद नल से पानी आना बंद हो गया अब नल कनेक्शन केवल शो पीस बना हुआ है और जिसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी के साथ-साथ सीएम हेल्प लाइन 181 वगैरह पर किये जा चुके हैं अभी तक कोई निराकरण नहीं हुआ है और वही बरसात के दिनों में शुद्ध फिल्टर पेयजल नल कनेक्शन होने के बावजूद हैंडपम्प का सहारा लेना पड़ रहा है ।
लगभग ढाई वर्ष पूर्व में सड़क को खोदकर पानी पाइपलाइन डाले गये है जो अभी तक उसी तरह छोड़ दिया गया है और सड़क का स्वरूप नहीं दिया गया है और जगह-जगह गड्ढे हो गये हैं और बरसात के दिनों में वाहनों के पहिये गड्ढों में धस जाते हैं आवाजाही करने में स्थानीय लोगो को परेशानी होती है और उक्त समस्या वार्ड क्र. 41 गनियारी क्षेत्र के साथ – साथ अन्य वार्डो में पाइपलाइन खोदकर छोड़ दिया गया और यह समस्या अक्सर देखनो को मिलता रहता है ।
नल सुधरवाने व गड्ढो में कंक्रीट भरवाने हेतु नगर निगम प्रशासक जिला कलेक्टर एवं निगम के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal