बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोविड-19 कोरोना महामारी के चक्र को तोड़ने के लिये सिंगरौली जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 05 अगस्त की सुबह 05:00 बजे तक के लिये जिलेभर में सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गयी थी वही आदेश के परिपालन में शुक्रवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन के पहले दिन जमकर चौकसी बरती गयी ।

सम्पूर्ण जिला इस दौरान लॉकडाउन रहा सड़को, चौराहों, गलियों में लोगों की आवाजाही नहीं देखी गयी और जिले के शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में सम्पूर्ण लॉकडाउन का भरपूर असर देखा गया और दवाई की दुकानों को छोड़कर कोई भी दुकान खुली नहीं दिखी व जिले की सीमाओं से लेकर थाने की सीमाओं पर पुलिस और नगर निगम अमला द्वारा चौकसी बरती गयी ।
जिले भर में किल कोरोना अभियान के वाहन लोगों को दिनभर समझाईस देते रहे और
आवश्यक सेवाओं में बिमारी के इलाज हेतु, औद्योगिक इकाईयों में काम करने वालो और स्वास्थ्य व मीडिया कर्मियों को इस दौरान छूट प्रदान की गयी थी और सुबह दूध विक्रेताओं और घर-घर सब्जी बेचने वालों को भी छूट प्रदान की गयी थी।
वही बिना वजह सड़क पर निकले व्यक्तियों को किया गया घर वापस
सम्पूर्ण लॉक डाउन के दौरान बिना वजह सड़कों पर निकले पैदल से लेकर दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को समझाईस देकर पुलिस बल द्वारा घर वापस किया गया और इस दौरान लोगों को समझाइस भी दी गयी कि कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है संक्रमण के चक्र को तोड़ने के लिए आवश्यक है कि लोग सम्पूर्ण लॉकडाउन के नियमो का पालन करें और अनावश्यक घर से बाहर न निकले ।
जिला प्रशासन के आदेशानुसार और आयुक्त नगर पालिक निगम सिंगरौली के निर्देशन में गठित दल द्वारा बिना मास्क के घूमने वाले 57 लोगो का चालान, लॉक डाउन का उल्लंघन करके दुकान खोलने वाले 5 दुकानदारो का 3300 जुर्माना सहित कुल जुर्माना 9100 वसूल किया गया और बाजार में बिना मास्क के घूमने वालो को चालान काटकर उन्हें 27 मास्क निःशुल्क में वितरित की गयी और निगम उपायुक्त – आरपी बैस के निरीक्षण में नियुक्त सभी दलों ने कार्यवाही करते हुये मोरवा एवं झिंगुरदह सब्जी बाजार एवं अन्य दुकानों से 10 चालान काटकर 1000 की वसूली हुयी, नवजीवन बिहार क्षेत्र के सब्जी बाजार व अन्य दुकानों से 31 चालान काटकर 3100 की वसूली की गयी और नवानगर – अमलोरी – कचनी के सब्जी बाजार और दुकानों से 15 चालान काटकर 1600 रुपये वसूले गये और जयन्त सब्जी बाजार सहित अन्य दुकानों से 1 चालान कटे और 100 रुपये की वसूले और इस दौरान सभी दलों के सदस्यों ने सक्रिय होकर लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने की समझाइश दी और कोविड-19 के नियमों का पालन करें ।
उक्त कार्यवाही में मुख्य रूप से नगर निगम एसडीओ- रत्नाकर गजभिये, अशोक त्रिपाठी, बल्ले, रामदास, भूपेंद्र सिंह, कैलाश शाह, रामटहल तिवारी, शंभू पनिका, कोतवाली एसआई- आरएन बागरी, एसआई- मुकेश झारिया, महिला प्र.आरक्षक- सुहागवती सिंह, एएआई- बीएन वर्मा, एएसआई रावत, प्र. आरक्षक- पंकज सिंह चंदेल बृजेश तिवारी, आरक्षक- राममूर्ति मीणा, सैनिक- राम सिंह चौहान, अंचल सेन सहित कोतवाली पुलिस – यातायात पुलिस – नगर निगम अमला सहित अन्य थानों के प्रभारी – एसआई – एएसआई आरक्षक नगर निगम अमला जगह – जगह मौजूद रहा ।
www.badbtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal