सोनभद्र जिले में कल हुआ कोरोना विस्फोट 35 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिलने से मचा हड़कंप।
हिम्मत समाचार – सोनभद्र/सिंगरौली(राजकुमार सिंह/बरुन कुमार) सोनभद्र :-कोरोनो वायरस का संक्रमण सोनभद्र जिले में बड़ी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। ऐसा ही मामला कल दिनाँक- 27/07/2020 को सोनभद्र जिले में कुल 35 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से क्षेत्रवासी दहशत में हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार अम्बेडकर नगर व्यवसाई 40 वर्षीय युवक निवासी सिंपलेक्स बस्ती मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है। जिसकी दुकान अम्बेडकर नगर शक्तिनगर सोनभद्र में है बीते दिन जिसकी रिपोर्ट सोनभद्र चिकित्सा विभाग से कोरोना पॉजिटिव आई थी लेकिन पॉजिटिव ब्यक्ति का कहना है कि कल रात से लेकर अभी तक युवक अपने अवास पर ही है।
खबर लिखे जाने तक✍️ :-स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की कोई भी टीम संक्रमित व्यक्ति के घर तक नहीं पहुंची कहीं ना कहीं सोनभद्र उत्तर प्रदेश व सिंगरौली मध्य प्रदेश प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने देखने को मिल रही है। ऐसे में संक्रमित व्यक्ति से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है।।
कोरोना हेल्थ बुलेटिंग सोनभद्र दिनाँक – 27/07/2020 :-
जिले में कुल संक्रमित संख्या = 456
मृत्यु संख्या जिले से बाहर उपचार के दौरान 3 लोगों की हुई है जिसकी पुष्टि CMS सोनभद्र ने दी
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal