Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु होंगे जिले के बॉर्डर सिल आगे हो सकता है जिले में सम्पूर्ण लॉक डाउन।।

ब्रेकिंग न्यूज़ 26/07/2020

हिम्मत समाचार (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार) सिंगरौली :- सिंगरौली 26 जुलाई 2020 आज कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई जिसमें कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर सिंगरौली राजीव रंजन मीणा एवं पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के द्वारा कोरोना वायरस मरीजों की बढ़ोतरी के मद्देनजर बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों को संस्थागत ही क्वॉरेंटाइन करने का निर्णय लिया गया है।

विदित हो कि माह जुलाई में सिंगरौली जिले में लगभग 60 से अधिक कोरोनावायरस मरीजों की बढ़ोतरी हुई है कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए जिले में कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान सभी अधिकारियों से लॉक डाउन संबंधी एवं संस्थागत क्वॉरेंटाइन करने के संबंधी चर्चा की गई चर्चा के दौरान कंपनियों के कर्मचारियों को कंपनी के द्वारा निर्मित क्वॉरेंटाइन सेंटर में बाहर से आए सभी लोगों के लिए सरकारी संस्थागत क्वारांटाइन किए जाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ। साथ ही साथ जिले की सीमा में स्थित को चेक पोस्ट को आगामी आदेश तक सील किए जाने के संबंध में भी चर्चा हुई है।

कलेक्टर श्री मीना के द्वारा यह अवगत कराया गया कि आगे जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान सह सहमति के बाद जिले में संपूर्ण लॉकडाउन के लिए निर्णय लिया जाएगा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...