बढ़ता कारवाँ न्यूज//मध्यप्रदेश//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसकी जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीट कर जनता को दी है। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर पर ट्वीट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शीघ्र स्वस्थ होकर वापस जनता की सेवा में लौटें।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि”मैं आपके स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपको शीघ्र स्वस्थ करे। प्रदेश की जनता को स्वस्थ रखने का अहम दायित्व आपके पास है। आप स्वस्थ होकर लौटें और अपने दायित्वों का निर्वाह कर सकें।” अजय सिंह ने कहा है कि कोरोना महामारी पूरे प्रदेश में बड़ी तेजी के साथ फैल रही है और सभी को इस से सतर्क रहकर सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए यही इसका बचाव है ।सभी अपना ध्यान रखें और मास्क का अनिवार्य उपयोग करें ।पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा है कि हमारी सरकार को कोरोना की टेस्टिंग बढ़ानी चाहिए और अस्पतालों में बेहतर देखभाल के साधन उपलब्ध कराए जाना जरूरी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल कोरोना महामारी के विकराल रूप लेने से पहले ही जनता से कई बार अपील कर चुके हैं कि चिकित्सकों द्वारा सुझाए गए बचाव के रास्ते को अपनायें क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही से जान पर बन सकती है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal