ग्वालियर
भितरवार क्षेत्र के बाजना गांव के पास हरसी नहर में बही तीन युवतियों में से लापता दो के शव नहर की दलदली कीचड़ और झाड़ियों में फंसे मिले। एक युवती का शव बुधवार को मिल गया था, शेष दो युवतियों की तलाश की जा रही थी। जब शाम तक सर्चिंग में दोनों युवतियां नहीं मिली तो दूसरे दिन ग्वालियर की एसडीइआरएफ टीम की सर्चिंग में घटनास्थल से करीब दो किमी दूर किरण पुत्री चंदन का शव मिला। शाम को करीब चार बजे तीन किमी दूर दिव्या पुत्री लक्ष्मीचंद का शव बरामद हुआ। दोनों के शवों भितरवार अस्पताल लाया गया। अब हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।
घटना बाजना गांव के पास बहने वाली सिंध नहर की है, जहां दोपहर के समय 17 वर्षीय बेबी पुत्री लक्ष्मीचंद, 18 वर्षीय किरण पुत्री चंदन सिंह, 18 वर्षीय पूजा पुत्री नवलसिंह और 12 वर्षीय दिव्या पुत्री लक्ष्मीचंद्र नहर में नहा रही थीं। तभी वह अचानक नहर के तेज बहाव में बह गई। उनकों बचाने के लिए रूपकली और लक्ष्मी नहर में कूदी दी थीं, लेकिन पानी में वह भी बह गईं थीं। तभी ग्रामीणों ने उनकी चीख पुकार सुनी और मदद के लिए नहर में कूदे। जहां बेबी और लक्ष्मी व रूपकली को बचा लिया गया। अन्य तीन युवतियां बह गई थीं। घटना के करीब तीन घंटे बाद घटनास्थल से महज तीन किलोमीटर दूर पूजा का शव बरामद हो गया। दिव्या और किरण को खोजने के लिए देर शाम तक रेस्क्यू चला, लेकिन पता नहीं चल पाया। गुरुवार को सुबह के समय रेस्क्यू टीम को उक्त दोनों लड़कियों के शव घटनास्थल से महज तीन किलोमीटर दूर बरामद हुए। इस दौरान भितरवार एसडीएम अश्विनी कुमार रावत, एसडीओपी शैलेंद्र सिंह चौहान, नायब तहसीलदार कमल सिंह कोली, बेलगढ़ा थानाप्रभारी राधेश्याम शर्मा पहुंचे और खोजबीन कराते रहे। घटना को लेकर एसडीएम ने कहा कि मृतकों के परिजनों को सरकारी योजना के तहत 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजे जाएंगे।
झाड़ियों में फंसे मिले शव, कड़ी मशक्कत के बाद निकले
नहर हादसे में दो महिलाओं की जान बचाने में मददगार हुए आईटीबीपी के जवान जितेंद्र रावत ने भी गुरुवार को भी रेस्क्यू टीम के साथ मदद की। जो नहर में गहरे एरिया में उतरे और झाड़ियों में फंसे मिले युवतियों के शव मिले। शव पानी के कारण फूल गए थे। इन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। दोनों शवों को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। बाद में उनको पीएम हाउस ले जाया गया।
एसडीएम ने दिए निर्देश, नहर की कराएं पेट्रोलिंग
हरसी नहर में पानी पानी तेज बहाव के साथ छूटता है। ऐसी स्थिति में लोग इस तेज बहाव की चपेट में आ जाते हैं। इस तरह की घटना का कोई और शिकार नहीं हो, इसे लेकर भितरवार एसडीएम अश्विनी रावत ने राजस्व अमला और जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों व पंचायत सचिव आदि को निर्देश दिए। वह अपने क्षेत्रों में नहर क्षेत्र की मॉनीटरिंग कराते रहे। इससे इस तरह का कोई हादसा नहीं हो पाए। इसके अलावा लोगों को भी सतर्कता बरतने की जरूरत है।
नहर में बही दोनों युवतियों के शव बरामद हो गए हैं। घटना में तीन युवतियों की मौत हुई है। इस तरह की घटना आगे नहीं हो इसे लेकर राजस्व पंचायत और जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों को नहर की पेट्रोलिंग कराए जाने के लिए कहा गया है।
– अश्विनी कुमार रावत, एसडीएम, भितरवार।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal