Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आम आदमी पार्टी जिले में कार्यकारणी सदस्यों का हुआ गठन आप सिंगरौली के जिला संयोजक बने – राजेश सोनी

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष – रानी अग्रवाल और आप सिंगरौली नवागत जिला संयोजक- राजेश सोनी ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुये बताया कि सिंगरौली जिले की कार्यकारणी सदस्यों का गठन किया गया है जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष – रानी अग्रवाल ने कहा कि सिंगरौली के विकास के लिये हमारी पार्टी हर मुमकिन कोशिश करेगी चाहे बेरोजगारी हो या किसानों से सम्बंधित समस्या हो, या फिर पानी – बिजली की समस्या हो हमारी पार्टी इन मुद्दों को लेकर लॉक डाउन के खत्म होते ही हम सड़को पर उतरेंगे और सम्बन्धित विभागों का घेराव करेंगे ।

वही आम आदमी पार्टी के नवावत जिला संयोजक- राजेश सोनी ने बीजेपी व पुलिस प्रशासन पर तंज कसते हुये कहा कि सिंगरौली विधायक व सांसद महोदया की नाकामी साफ दिख रही है और हमारे सिंगरौली जिले में महिलाये अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं ।

जिले में हर जगह कितने हत्या/ दुष्कर्म हो रहे हैं यह किसी से छुपा नही है जैसे मकरोहर हो या बरगवां कांड, उपरोक्त दोनो कांडो में पुलिस प्रशासन की नाकामी पूरी तरह उजागर हो गयी है ।

जिला संयोजक – श्री सोनी ने कहा कि सिंगरौली जिले में बेरोजगारी चरम सीमा पार कर चुकी है वही जिले मे जितनी भी कंपनियां हैं चाहे वह रिलायंस कंपनी हो एनटीपीसी- एनसीएल- ओबी कंपनियां हो या अन्य नौकरी के नाम पर यह कंपनियां गरीब बेरोजगारों से अवैध वसूली कर रही हैं।

यदि उपरोक्त कंपनियां जिले के बेरोजगारों को नौकरी नहीं देते हैं या नौकरी देने के एवज में रिश्वत मांगते हैं तो हम कंपनियों को यहां रहने नहीं देंगे और इनके खिलाफ हड़ताल, धरना- प्रदर्शन करेंगे ।

श्री सोनी ने आगे कहा कि एक मुद्दा सड़क दुर्घटना का भी है और इन दुर्घटनाओं के पीछे कहीं न कहीं आरटीओ विभाग के लापरवाही है और वही आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि जितना भी हमसे हो सकेगा हम जनता के साथ हैं और जनता के लिये हमेशा लड़ाई लड़ते रहेंगे ।

मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष- रानी अग्रवाल, प्रदेश सदस्य- सन्दीप शाह, जिला संरक्षक समिति सदस्य व पूर्व जिला संयोजक- अनिल द्विवेदी, जिला संगठन मंत्री- कुंभेश्वर जयसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...