Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

500/- नगद जुर्माना भर छूटा ट्रैक्टर क्षेत्र में बना चर्चा का विषय ग्रामीणों ने कहा पुलिस की ऐसी कार्यवाही में कैसे रुकेगा अवैध उत्खनन अपराध।।

ब्रेकिंग न्यूज़ :- दिनांक 17/07/2020

HS- NEWS मध्य प्रदेश सिंगरौली (राजकुमार सिंह /आरपी सोनी):- जिले के पुलिस थाना गढ़वा चौकी नौडिहवा क्षेत्र अंतर्गत प्रतिबंधित सोन नदी के गढ़वा घाट से गत दिवस 16 जुलाई 2020 को समय लगभग 5:00 बजे अवैध रेत ले जाते पकड़ा गया ट्रैक्टर के प्रति पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही तरह-तरह की चर्चा का बना विषय-

सुत्र के बताए अनुसार चर्चा का मामला यह है कि कुछ ग्रामीण प्रतिबंधित सोन नदी के गढ़बा घाट मे बिना नंबर के ट्रैक्टर अवैध रेत लोड करते देख पुलिस को सूचित किए सूचना उपरांत रामनिवास यादव आरक्षक,व लक्ष्मण राय आरक्षक जैसे ही सोन नदी के किनारे पहुंचे जिन्हें अपने ओर आते देख रेत लोड करने वाले मजदूर इधर-उधर भाग निकले वही ट्रैक्टर चालाक शायद मालिक के बताए अनुसार लोड ट्रैक्टर का रेत डंप करते हुए भाग ही रहा था तब तक पुलिस को करीब पहुंचते देख चालक ट्रैक्टर को नदी किनारे छोड़ स्वयं मौके से भाग निकला तब खाली टाली सहित ट्रेक्टर को दोनो आरक्षक अपने कब्जे में ले स्वयं ड्राइव ब्यवस्था कर पुलिस चौकी नौडिहवा ले गये जहां 24 घंटे से ज्यादा समय तक टैक्टर पुलिस चौकी में खड़ा रहा जिसके बाद आज 17 जुलाई 2020 को ट्रेक्टर मालिक पुलिस चौकी नौडिहवा पहुंच ट्रैक्टर द्वारा किए गए अपराध का पांच सौ रुपए नगद जुर्माना भरकर पुलिस कब्जे से ट्रेक्टर को छुड़ा ले गए जिसके बाद प्रतिबंधित रेत व चोर-सिपाही को लेकर क्षेत्र मे तरह-तरह की चर्चा का विषय बना हुआ है ग्रामीण कह रहें हैं पुलिस द्वारा इस तरह की कार्यवाही से कैसे रुकेगा अबैध रेत का कारोबार व अपराध-

इनका कहना:- सोनी जी बात संज्ञान में आया था तस्दीक किया गया खाली था हालांकि ट्रैक्टर मालिका व लड़के को अभी हमने जेल भेजे थे एक हफ्ता था ट्रेक्टर खाली था कुछ बनता नहीं और चौकी प्रभारी जो बता रहे हैं हमें मानना ही पड़ेगा, आपके पास और कोई सही जानकारी हो तो बताइए हम कार्यवाही करेंगे
संतोष तिवारी थाना प्रभारी गढ़वा।

इनका कहना:- उसमें सूचना मिली थी रेत उत्खनन में संलिप्त है उसको पकड़ाया गया खाली मिला था, लाया गया तस्दीक की गई खाली था क्या कार्यवाही कर दोगे आप, अरे यार उसका काम चल रहा है उसके गाड़ी में तगाड़ी वालू उ तगड़ी फावड़ा नहीं मिलेगा क्या, 500 जुर्माना हुआ है जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया है
अभिनव सिंह बघेल चौकी प्रभारी नौडिहवा।

आप को बता दे कि ये पब्लिक है सब जानती है बोलती नही है लेकिन चर्चा तो करती है।।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...