ग्वालियर।
सड़क पर लॉकडाउन के बीच बुलट लहराना और फेसबुक पर लिखना आइ एम रूल्स ब्रेकर जिसमें दम हो उखाड़ ले… एक युवक को महंगा पड़ गया है। पुलिस ने उसके फेसबुक को संज्ञान में लेकर उसके खिलाफ लॉकडाउन उल्लघंन का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में भी ले लिया है। इसके अलावा गुरुवार को लॉकडाउन उल्लघंन के दो और मामले कम्पू और बहोड़ापुर में दर्ज हुए हैं।
बुधवार रात 10.57 बजे फेसबुक पर कुं लक्ष्य श्रीवास्तव के नाम से एक वीडियो डाला गया। जिसमें वह शहर की सूनसान सड़क पर अपने दो अन्य साथियों के साथ बुलट व अन्य बाइक लहरा रहा है। न मास्क पहने हैं न ही हेलमेट। इसके बाद वह फेसबुक पर लिख रहा है कि हमने तो कफन बांध लिया है। कोरोना हमारा क्या बिगाड़ेगा। आई एम रूल्स ब्रेकर जिसमें दम हो उखाड ले मेरा। यह वीडियो जब पुलिस के पास पहुंचा तो जहां वह बाइक दौड़ा रहा था वह पड़ाव का सांई बाबा मंदिर रोड थी। इसके बाद पुलिस ने वीडियो और फेसबुक पर की गई टिप्पणी का आधार बनाकर कुं लक्ष्य श्रीवास्तव व उनके दो अन्य साथियों निवासीगण आनंद नगर पर आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही आरोपित को हिरासत में लिया है।
कम्पू, बहोड़ापुर मे भी मामले दर्ज
गुरुवार को लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर पुलिस ने पड़ाव के अलावा कम्पू और बहोड़ापुर में भी मामले दर्ज कराए हैं। कम्पू में सातऊ निवासी नरेश पाल दूध लेकर गलियों में बांट रहा था। वह भीड़ भी एकत्रित किए था। जिस पर पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत मिली थी। पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और आरोपित को हिरासत में लेकर लॉकडाउन उल्लघंन का मामला दर्ज किया है। इसी तरह बहोड़ापुर तिराहा पर भी एक दुकान खुली होने की सूचना पर पुलिस ने दुकान संचालक पर मामला दर्ज किया है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal