Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

लहार एसडीओपी पर अभद्रता का आरोप, एसपी से शिकायत

भिंड लहार कस्बे में स्थानीय पत्रकार उत्तम चौधरी के साथ लहार एसडीओपी दिनेश सिंह बैस ओर एक आरक्षक ने अभद्रता कर दी, जिसकी स्थानीय पत्रकार ने एसपी मनोज कुमार सिंह से शिकायत की है। पत्रकार उत्तम चौधरी ने शिकायत में कहा कि बुधवार की सुबह आठ बजे लहार थाना में रिपोर्टिंग के सिलसिले में गया था। तभी आरक्षक अनिल शर्मा ने उनके साथ अभद्र भाषा से बात की। जब उन्होंने अभद्र भाषा में बात करने से मना किया तभी लहार एसडीओपी दिनेश सिंह बैस वहां आ गए। उन्होंने भी उन्हें थाने में बंद करने की धमकी दे डाली। पत्रकार चौधरी के साथ घटित हुई इस घटना को लेकर लहार कस्बे के पत्रकारों में आक्रोश है। उन्होंने इस संबंध में एसपी मनोज कुमार सिंह को शिकायत की है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...