ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 10/07/2020

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत बलियरी रोड (अनवर टेंट हाउस के पास) रामचंद्र यादव पिता- जबित यादव उम्र 50 वर्ष निवासी – बैढन ने रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर जीवन इहलीला समाप्त की और कारण अज्ञात कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है उनके घर में उनसे दो पुत्री और एक पुत्र जो छोटे – छोटे हैं और पत्नी है घर वालों का रो – रो कर बुरा हाल है ।

वही स्थानीय बताते हैं कि रामचंद्र यादव बहुत सरल एवं सहज स्वभाव के थे घर व बाहर किसी से अनबन नहीं था सब कुछ सामान्य था और हो सकता है कि वह पुराने कपड़े बेचने का धंधा – बिजनेस को लेकर नफा – नुकसान को लेकर डिप्रेशन में आने से ऐसा कदम उठाये होंगे वही कोतवाली पुलिस हर एंगल से जाँच में जुटी है ।
मोके पर बैढन कोतवाली थाना पुलिस एसआई- विजय पुष्कर, पंकज सिंह चन्देल, विपिन तोमर सहित स्थानीय पड़ोसी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal