ग्वालियर।नगर निगम में करोड़ों के फर्जी भुगतान होने का मामला सामने आया हे , अमृत योजना में मिट्टी डलवाकर करोड़ों का फर्जी भुगतान पकड़ में आने के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई न होने से गड़बड़झाला करने वालों के हौसले बुलंदी पर है। यहीं कारण है कि अब उन्हीं अधिकारियों ने ओपन एंड क्लोज डेम्बरिंग, सरप्लस मटेरियल फिकवाने व ख्रुदाई में पानी निकलने का दो चहेती फर्मो को लगभग 6 करोड़ का भुगतान करा दिया है। जबकि अनुबंध की शर्तों में तीनों कार्यों का भुगतान अलग से नहीं देना था। अब इस मामले में पेंच फसने पर निगमायुक्त संदीप माकिन ने ईएनसी को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है। नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख अभियंता को भेजे पत्र में मैसर्स एनविराड प्रोजेक्ट प्रा. लि कानपुर के अनुबंध क्रमांक 970 दिनांक 28 सिंतबर 2017 व मैसर्स जयंती सुपर कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. मेहसाना गुजरात के अनुबंध क्रमांक 935 दिनांक 25 सिंतबर 2017 को किए भुगतान के संबंध में जानकारी दी गई है। इससे पहले करोड़ों के गड़बड़झाले वाले भुगतान को लेकर योजना में निगरानी करने वाले एजिस इंडिया के रेजीडेंट इंजीनियर सहित दोनों फर्मो के ठेकेदारों को अनुबंध की अनदेखी कर भुगतान लेने के मामले में नोटिस दिए जा चुके है। जिसमें ठेकेदारी फर्मो से अतिरिक्त भुगतान की राशि मय ब्याज के वापस मांगी ली गई है, लेकिन जानकारों की मानें तो दोनों फर्मो से मिलीभगत कर रहे सीवर योजना के अधिकारी पूरे मामले ढाल बन कर राशि वापस देने को टालने में लगे है।
अनुबंध में नहीं है अलग से भुगतान, फिर भी चहेती फर्मो को दिए 6 करोड़, करोड़ों का फर्जी भुगतान
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal