Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

राज्य मंत्री बोले-सिंधिया श्रीकृष्ण हैं और शिवराज अर्जुन, दोनों मिलकर चलाएंगे सरकार तो रोकने वाला कोई नहीं

ग्वालियर-
शिवपुरी दौरे पर मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे सुरेश राठखेड़ा ने सिंधिया को श्रीकृष्ण तो शिवराज को अर्जुन बता डाला। उन्होंने कहा कि सिंधिया कृष्ण और शिवराज अर्जुन हैं। अगर सिंधिया और शिवराज ने मिलकर सरकार चलाई तो रोकने बाला कोई नहीं।

प्रदेश मेंइन दिनों बयानों ने राजनीति के प्याले में तूफान ला रखा है। सिंधिया के टाइगर अभी जिंदा है बयान के बाद से लगातार अन्य नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इसी बीच पोहरी के पूर्व विधायक और हाल ही में राज्य मंत्री बने सुरेश राठखेड़ा का एक बयान सामने आ गया है। राठखेड़ा मंत्री बनने के बाद झांसी से पहले दिनारा पहुंचे थे, जिसके बाद नरवर गए और देर रात शिवपुरी आए थे। सर्किट हाउस में उन्होंने यह बातें कहीं। मप्र मंत्रिमंडल के विस्तार में राज्यमंत्री बनाए गए सुरेश राठखेड़ा सिंधिया के बेहद करीबी हैं। जिन 22 मंत्रियों व विधायकों ने सिंधिया के पक्ष में सरकार गिराई, उनमें राठखेड़ा भी शामिल हैं।

सिंधिया को कम आंकने की कोशिश पड़ी कांग्रेस पर भारी

राठखेड़ा ने कहा कि सबसे ज्यादा विधायक चुनकर सिंधिया लाए। उनकी दम पर कांग्रेस की सरकार बनी। दुर्भाग्य से जब महाराज चुनाव हार गए तो कमलनाथ और दिग्विजय ने उन्हें कम आंकने की कोशिश की, जिसका नतीजा भुगतना पड़ा। हालत यह थी कि पोहरी में एक भी विकास का काम नहीं हुआ, जबकि सबसे ज्यादा काम छिंदबाड़ा में हुए। पूरा प्रदेश छिंदबाड़ा से नहीं चल सकता। मुझे पोहरी में 226 करोड़ सकुला नदी, बैराड़ में कॉलेज, पोहरी में नगर पंचायत जैसे कई महत्वपूर्ण कामों के लिए फंड चाहिए था, लेकिन कमनाथ की सरकार ने नहीं दिया। जो भी गरीबों के लिए अलग-अलग फंडों से राशि आती थी, वह सारी बंद कर दी। इसके बाद हम सब मिलकर सिंधिया से मिले और पीड़ा बताई। उन्होंने हमें दो बार समझाया और तीसरी बार यह निर्णय लेना पड़ा। कांग्रेस भूल गई कि सिंधिया जी की दादी ने उन दिनों सरकार गिराई थी, जब देश में भाजपा की केवल दो सीटें थीं, लेकिन सिंधिया परिवार जो ठान लेता है, वह करके रहता है। जब उनसे पूछा गया कि पोहरी की जनता विश्वास घात की बात कह रही है। धोखा करने की बात कह रही है, ऐसे में वे कैसे चुनाव में लोगों को जबाव देंगे, तो उनका कहना था कि धोखा तो कांग्रेस सरकार ने किया था। किए गए वादे पूरे नहीं किए थे। जैसे ही शिवराज ने कमान संभाली है। प्रदेश में विकास के सभी काम चालू हो गए हैं। गरीबों की प्रत्येक मद में पैसा आ रहा है। उन्होंने कहा कि जहां तक चुनाव का सवाल है। जब अर्जुन और श्रीकृष्ण किसी रथ को हांकेंगे तो उसे रोकने वाला कोई नहीं। उन्होंने यहां तक कहा कि आने वाले 25 साल प्रदेश में सिंधिया और शिवराज के नेतृत्व में भाजपा का राज कायम रहेगा। सभी सीटें भाजपा उपचुनाव में जीतेगी। जब उनसे पूछा गया कि विधायकों पर खरीदने के आरोप लग रहे हैं तो राठखेड़ा ने कहा कि सिंधिया वो शक्ति हैं कि प्रदेश खरीद सकते हैं। इस तरह के आरोप बेबुनियाद हैं। राठखेड़ा बोले कि 6-6 बार के विधायकों को मंत्री नहीं बनाया। मुझे 6 माह में मंत्री बनाकर भाजपा ने जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर मैं खरा उतरूंगा।

राठखेड़ा के मास्क पर विराजे थे सिंधिया

राज्यमंत्री राठखेड़ा ने जो मास्क लगा रखा था, वह भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था। मास्क पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का फोटो था। वे अर्जुन और श्रीकृष्ण के बयान के मौके पर यही मास्क लगाए हुए थे। हालांकि कई मौके पर वे बिना मास्क के नजर आए। वहीं सुरक्षित दूरी भी नजर नहीं आई। यही हाल तब हुआ, जब ग्वालियर से भोपाल जाते समय इमरती देवी शिवपुरी से गुजरी थीं। इस दौरान भी सुरक्षित दूरी दम तोड़ती नजर आई। वहीं इमरती देवी भी बिना मास्क के दिखाई दी। यहां तक कि रविवार को पोहरी दौरे पर आए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ भी बड़े पैमाने पर समर्थक साथ थे और मास्क भी नजर नहीं आया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...