Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

लॉकडाउन में परिजन से दूर रहकर रात-दिन काम करने वाले पुलिस जवान ही असली कोरोना वीर: जैन

ग्वालियर- डबरा में लॉकडाउन के दौरान कोरोना संक्रमण में लगातार अपने परिजन से दूर रहकर पुलिस अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। पुलिसकर्मी लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के साथ ही शहर को वारदातों से मुक्त रखने के लिए रात-दिन ड्यूटी कर रहे हैं। इसलिए पुलिसकर्मी असली कोरोना वीर हैं। यह बात जैन मिलन के शैलेन्द्र जैन ने कही।
जैन मिलन द्वारा सिटी थाने में टीआई यशवंत गोयल सहित अन्य कई सभी पुलिस कर्मियों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जैन समाज के शैलेन्द्र जैन ने पुलिसकर्मियों को जनता का सच्चा सेवक एवं कोरोना वीर बताया। इस दौरान जैन मिलन के मुकेश जैन, पदम जैन, नरेंद्र जैन, दीपक जैन, महावीर जैन, महेंद्र जैन, शीतल जैन, कोमल जैन, प्रकाश जैन, सौरभ जैन सहित जैन समाज के कई लोग मौजूद थे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...