Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ग्वालियर में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा, 7 दिन में 136 हुए संक्रमित 80 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं

ग्वालियर-पिछले सात दिन 27 जून से 3 जुलाई तक शहर के कोरोना से 136 लाेग संक्रमित पाए गए। इसमें से 80 लोग ऐसे हैं, जिनके संक्रमित होने का कारण नहीं आया है। न तो उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री है, न ही वे किसी मरीज के संपर्क में आए। जबकि 35 लोग ऐसे भी हैं, जो संक्रमित के संपर्क में आने के कारण संक्रमण हुए। वहीं दूसरी ओर 21 लोग ऐसे भी हैं, जो शहर से बाहर से आए हैं।
पड़ोसी जिलों में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण का असर ग्वालियर में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, संक्रमण की शुरुआत में अहमदाबाद से आ रहे लोगों के कारण सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए थे। इसके बाद दिल्ली व मुंबई से लौटे लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि, बीते सात दिनों में संक्रमण के मामलों पर नजर डालें तो सात लोग ऐसे हैं, जिनमें मुरैना से लौटने के बाद संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए और टेस्ट कराने पर रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। जबकि मां-बेटे मुरैना से आए रिश्तेदार के कारण संक्रमित हाे गए। भिंड से लाैटकर संक्रमित पाए जाने वालाें की संख्या तीन है। जबकि पिछले सात दिन में एेसा एक भी केस नहीं आया, जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री शिवपुरी, श्याेपुर या दतिया से जुड़ी हाे। विशेषज्ञाें का मानना है कि मुरैना-भिंड न जाएं और वहां से आने-जाने वाले लाेगाें से तब तक संपर्क न रखें, जब तक यह बहुत जरूरी न हाे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...