बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोविड-19 संपूर्ण लॉकडाउन एवं अनलॉक 1-2 के दौरान होटल बंद होने से लगातार “वैश्य महासम्मेलन” जिला इकाई सिंगरौली जिलाध्यक्ष एवं “संयुक्त व्यापार मंडल” बैढ़न अध्यक्ष व समाजसेवी – राजाराम केशरी के नेतृत्व में सँयुक्त रूप से व्यापारियों एवं समाजसेवियों के सहयोग से जिला

चिकित्सालय बैढन के ट्रामा सेंटर में भर्ती ग्रामीण अंचल जैसे चितरंगी – देवसर – माड़ा व अन्य जगहों के मरीजो के परिजनों एवं जरूरतमंदों को चलाये जा रहे “भोजन वितरण महाअभियान” के तहत श्री केशरी के द्वारा भोजन वितरण के 100 दिन पूर्ण होने पर व्यापार मंडल सचिव – अजय जायसवाल और कोषाध्यक्ष – अभिलाष जैन ने बताया कि व्यापार मंडल अध्यक्ष व कोरोना योद्धा – राजाराम केशरी जी के 61 वे जन्मदिन के अवसर पर दिनांक कल 04 जुलाई को “कोरोना योद्धा सम्मान दिवस” के रूप में जरूरत मन्दो को भोजन वितरण कर साथ – साथ पौधों का वृक्षारोपण भी किया जायेगा और उक्त यह सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal