Deprecated: Optional parameter $headers declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $attachments declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919
कोविड-19 कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु नगर कोतवाल निकले सड़क पर दिये आवश्यक सुझाव – बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम…
Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोविड-19 कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु नगर कोतवाल निकले सड़क पर दिये आवश्यक सुझाव

व्यापारी खुद हों सतर्क ग्राहकों को भी करें सजग, सेनेटाइजर व मास्क का करें उपयोग नही तो होगी कार्यवाही

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 2 जुलाई 2020 को कोविड-19 अनलॉक-2 के दौरान महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु फैलने से रोकने को लेकर सजग व सतर्क करने हेतु नवागत जिला पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह के दिशा – निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेन्डे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना बैढन नगर कोतवाल – अरूण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अपने टीम के साथ जिले मुख्यालय के तुलसी मार्ग – अम्बेडकर चौक – काली मंदिर रोड के साथ भीड़-भाड़ इलाकों में भ्रमण करते हुये साफ चेतावनी दी है कि व्यापारी खुद सतर्क हो जायें और ग्राहकों को भी सजग करे ।

कोरोना के इस लड़ाई में सुरक्षा ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और व्यापारी इस बात का ख्याल जरूर रखें कि अपनी दुकानों के सामने सेनेटाइजर अवश्य रखें ताकि ग्राहक सेनेटाइजर करके ही दुकान के अंदर प्रवेश करें और साथ ही इस बात का भी ख्याल व्यापारियों को रखना है कि ग्राहक मास्क लगाया है कि नहीं अगर नहीं लगाया है तो उसे मास्क लगाने के लिये प्रेरित करें और सामाजिक दूरी बनाये रखने का पालन करते हुये सामान क्रय – विक्रय करें ।

वही कोरोना संक्रमण से निपटने के लिये कोतवाली पुलिस के इस अभिनव पहल की चहुंओर प्रशंसा हो रही है और लगातार कई दिनों से कोतवाली क्षेत्र में पुलिस भ्रमण करते हुये व्यापारियों व आम जनता को कोरोना को लेकर जन जागरूकता का प्रचार-प्रसार बड़ी तेजी से किया जा रहा है ताकि लोग जागरूक हों और इस कोरोना महामारी से निपटा जा सके और जिसको लेकर कोतवाली पुलिस सतर्क व सजग बने हुये हैं दिन हो या रात 24 घण्टे पहरेदारी करते हुये कोरोना के इस जंग में महती भूमिका अदा कर रही है।

कोतवाली थाना निरीक्षक- अरूण कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार को थाना स्टाफ के साथ कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए शहर के बाजार का पैदल भ्रमण के दौरान दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सख्त हिदायत दी गयी और साथ ही मास्क लगाने के लिये प्रेरित किया गया और सेनेटाइजर का उपयोग करने के लिये दुकानदारों को समझाईश देते हुए सलाह दी गयी कि दुकान के सामने सेनेटाइजर अवश्य रखें और अपने दुकानों के सामने गोल घेरे बनवायें और उस गोल घेरे में ग्राहकों को खड़े करने हेतु प्रेरित करे ताकि गोले के अंदर ग्राहक खड़े होंगे तो एक मीटर की दूरी बन जायेगी और ऐसे में संक्रमण का खतरा नहीं बढ़ेगा अगर कोई नियम का पालन नहीं किया गया तो दुकानदारों एवं ग्राहकों के विरूद्ध पुलिस कार्यवाही के लिए बाध्य हो जायेगी।

नियम का पालन करें, नहीं तो होगी जुर्माने कार्यवाही

कोतवाली निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ आज गुरूवार को पुनः जिले मुख्यालय बैढऩ के तुलसी मार्ग, मस्जिद मार्केट – अम्बेडकर चौक- काली मंदिर रोड सहित भीड़-भाड़ इलाकों का पैदल भ्रमण किया और पैदल भ्रमण के दौरान नगर कोतवाल ने प्रति दुकानदार जिनके पास ग्राहकों की भीड़ थी उन्हें साफ लहजे में निर्देश दिये गये हैं कि अब तो सुधर जाओ और महामारी का कब डर होगा इसलिए सेनेटाइजर, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गोले में खड़ा करके ग्राहकों को सामान दें अगर नियम का पालन नहीं करेंगे तो मजबूर होकर पुलिस को जुर्माने की कार्यवाही करेंगी ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...