बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 30/06/2020 को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के आह्वान पर कांग्रेस ने काला दिवस के रूप में विरोध प्रदर्शन कर पुतला जलाकर काला दिवस मनाया गया ।

इस दौरान सिंगरौली जिले व प्रदेश, ब्लॉक, मंडल, सेक्टर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया वही कांग्रेस ने आरोप लगाते हुये कहा कि भाजपा द्वारा 100 दिन पहले षड्यंत्र रचकर जिस तरह से कांग्रेस सरकार को गिराया था ।
म.प्र. कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुये जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय कोठी से कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में काली पट्टी बांध कर बैढन शहर का पदयात्रा करके जनता को भाजपा की कथनी और करनी में फर्क बताते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका और कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा पार्टी के द्वारा संस्कारित पार्टी कही जाती है भाजपा के लोगों ने कांग्रेस के 22 विधायकों को करोड़ों रुपये में खरीद फरोख्त करके अपनी सरकार धोखे से बनायी है और जिससे जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार का अपमान हुआ है और प्रदेश की जनता को अपने वोट की ताकत का एहसास है मतदाताओं में भारी नाराजगी है इसीलिए आने वाले उपचुनाव में मध्य प्रदेश में 24 की 24 सीटें कांग्रेस की झोली में आयेगी और पुनः जन हितैषी सरकार कमलनाथ सत्ता में काबिज होंगे।
आज कांग्रेस पार्टी द्वारा उस दिन को काला दिवस के रूप में याद करते हुये विरोध स्वरूप काली पट्टी बधाते हुये एवं शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका है ।
उक्त विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित रामअशोक शर्मा (कार्यवाहक अध्यक्ष), रामशिरोमणि शाहवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग) अमित द्विवेदी (प्रदेश सचिव), अनिल सिंह (संगठन एवं जिला महामंत्री), बालमुकुंद सिंह परिहार (महामंत्री), अशोक शाह (पूर्व जिला पंचायत – अध्यक्ष), सीपी शुक्ला (प्रदेश प्रवक्ता), कुंदन पाण्डेय (प्रदेश सदस्य), संगीता सिंह (प्रत्याशी महापौर), रामगोपाल पाल (अध्यक्ष असंगठित कामगार संगठन), जेपी शर्मा (जिला महामंत्री),राघवेंद सिंह (भोले), रवि सिंह तोमर, रामकुमार शाह, अरुण सिंह (जिला उपाध्यक्ष), राघवेंद्र श्रीवास्तव (जिला कोषाध्यक्ष), रामसागर शाह (पार्षद ), आशुतोष शाह (कांग्रेस यंग ब्रिगेड सेवादल), रामाशंकर पनिका, संतोष सिंह सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal