बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- कोतवाली पुलिस ने आज एक बार फिर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए निगरानी बदमाश को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे व नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के मार्गदर्शन में कोतवाली टी आई अरुण पांडेय को निगरानी बदमाश को अवैध हथियार के साथ दहशत फैलते समय रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता मिली है
दिनांक 28/06/2020 को कोतवाली पुलिस को मुखबिरो से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हाथ मे धारदार लोहे का हथियार बका लेकर गैस फैक्ट्री रोड़ बलियरी में आने जाने वाले राहगीरो को डरा धमका रहा था साथ मे बोल रहा था कि मैं बहुत बड़ा गुंडा हूँ जो मेरे खिलाफ गवाही देगा उसे मैं नही छोडूंगा जिसके बाद मुखबिरो की सूचना पर कोतवाली टी आई अरुण पांडेय तत्परता दिखाते हुए एक टीम गठित कर बताये हुए स्थान की तरफ उपनिरीक्षक मुकेश झारिया की देखरेख में टीम रवाना हुई जिसके बाद निगरानी बदमाश मनोज सोनी उर्फ बबलू सोनी पिता घनश्याम सोनी उम्र 38 वर्ष को निवासी पोस्ट ऑफिस रोड बैढन को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया इसके बाद अपराध क्र 565/2020 धारा 25 (1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अरुण पांडेय, उपनिरीक्षक मुकेश झारिया,प्रधान आरक्षक अरविंद द्विवेदी,आरक्षक महेश पटेल,जितेंद्र सेंगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही

दो दर्जन से ज्यादा निगरानी बदमाशों की पुलिस ने कराई परेड डाटा बेस की अपडेट,अपराधों से दूर रहने की दी हिदायत
सिंगरौली जिले में इस समय अपराधियो की सामत आई हुई है लगातार अपराधियों व निगरानी बदमाशों की गिरफ्तारी व क्लास ली जा रही है आज कोतवाली पुलिस बैढ़न ने दो दर्जन से ज्यादा निगरानी बदमाशो की थाना परिसर में परेड कराई गई वही उनकी फाइलों की डाटा बेस अपडेट करते हुए उन्हें आगे कोई भी अपराध न करने की हिदायत दी गई उन्हें समझाइस दी गई कि एक अच्छा इंसान बनकर अपने जीवन मे सुधार लाये और अच्छी और इज्जत की जिंदगी जिये


बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal