ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 26/06/2020
BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन माड़ा थाना अंतर्गत जोगियानी निवासी – सिपाहीलाल विश्वकर्मा पिता – शिवशंकर विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी- जोगियानी उनके खास साढू आत्माराम शर्मा पिता- महादेव विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष जो विगत दिवस कल रात लगभग 8:00 बजे नमकीन लेने के बहाने चाकू से वार किया जो लहू – लुहान अवस्था में वाहन डायल 100 और 108 की मदद से जिला चिकित्सालय बैढन ट्रामा सेंटर में उपचार कराने हेतु भर्ती है व उपचार जारी है ।

सिपाहीलाल विश्वकर्मा बताते हैं कि हमारा साढू आत्माराम विश्वकर्मा निवासी- हर्रहवा थाना बैढन ने मुंह में गमछा बांधे अज्ञात बनकर गोमती खुलवाकर नमकीन लेने आया था तभी यह घटना को अंजाम दिया ।
वही सिपाहीलाल बताते हैं कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के शक्तिनगर चिल्कादाड़ बस्ती में लगभग 1 वर्ष पूर्व में शादी – विवाह हुआ था कुछ दिन पूर्व में पति-पत्नी कुछ घरेलू कलह के कारण पत्नी मायके में रह रही है और वही अपने साढू व पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा हत्या की साजिश रची गयी थी जो जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है खबर लिखे जाने तक हालत सामान्य बतायी जा रही है सिपाहीलाल एवं उनके परिजनों ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जांच करवाकर उचित कार्यवाही की मांग की है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal