दिनाँक – 26/06/2020
हिम्मत समाचार – (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली/जयन्त :- जयन्त बस स्टैंड में सफाई कार्य के दौरान सफाई कर्मचारियों ने देखा कि बस स्टैंड के किनारे बने सीट छावनी में एक असहाय वृद्ध महिला रहती है ।तथा उसका स्वास्थ्य भी खराब रहता है वह भीख मांग कर जैसे तैसे अपना उधर पोषण कर पाती है।

उक्त वृद्ध महिला की स्थिति के संबंध में सफाई कर्मचारियों ने अपने उप स्वच्छता पर्यवेक्षक छोटू कुमार एवं स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह को विस्तार में बताया। तत्पश्चात सफाई कर्मचारियों सहित उप स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता निरीक्षक अवलोकन करने जयंत बस स्टैंड पहुंचे।
अवलोकन के दौरान जानकारी मिली की वृद्ध महिला का नाम सोनमती पति स्वर्गीय जगदीश है वह अकेले इस टीना सीट के नीचे रहती है,सोनमती से बातचीत के दौरान जानकारी हुई कि उसके पति का कई वर्ष पहले देहांत हो चुका है उसके बुढ़ापे का सहारा के लिए कोई भी पुत्र संतान नहीं है। वह जैसे तैसे भीख मांग कर अपना उधर पोषण कर पाती है।
सफाई कर्मचारियों ने इस वृद्ध महिला की सहायता करने के लिए अपने स्वच्छता निरीक्षक एवं उप स्वच्छता पर्यवेक्षक से कहने लगे तथा आपस में ₹500 इकट्ठा करके सहयोग करने की बात की ।
दिनांक:-25/06/2020 को सफाई कर्मचारियों के द्वारा इकट्ठा किए गए ₹500 राशि एवं स्वच्छता निरीक्षक के द्वारा कुछ राशन सामग्री की व्यवस्था करके सोनमती को मानवता प्रेम भाव से सहयोग प्रदान किया।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal