बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन आज दिनांक 23/06/2020 को संयुक्त श्रमजीवी पत्रकार महासंघ (aiwju) का एक प्रतिनिधि मंडल महासंघ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पत्रकार केसी शर्मा के नेतृत्व में सिंगरौली कलेक्टर कार्यालय मे मिलकर महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया ।

ज्ञापन मे विगत दिवस सिंगरौली के पत्रकारों के उत्पीड़न के सम्बंध में अवगत कराते हुये उनके सुरक्षा एवं आरोपियों के विरूद्ध शीघ्र कार्यवाही की माँग की हैं।
मौके पर प्रतिनिधि महासंघ जिलाध्यक्ष राकेश चन्द्र पाण्डेय, पीसी मिश्रा, अतुल दुबे , संतोष शुक्ला, विद्यासागर दुबे, सुतीक्षण सिंह, संजय पाण्डेय, नरेन्द्र कुमार दुबे, दिवाकर शुक्ला रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal