Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला पुलिस अधीक्षक के तत्परता पर आपदा प्रबंधन होमगार्ड टीम के जवानों ने उफनते नदी से बचायी 4 बच्चों की जान, ग्रामीणों एवं अन्य लोगों ने जतायी खुशी

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 22/06/2020 को माड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरहा गांव में नदी में मछली पकड़ने गये 4 बच्चे अचानक नदी में पानी बढ़ने से नदी के बीचों बीच फंस गये वही थाना माड़ा से सूचना प्राप्त होने पर डिस्ट्रिक्ट कमान्डेंट SDERF व होमगार्ड मयंक कुमार जैन के नेतृत्व में नदी में फंसे 04 बच्चों को SDERF व होमगार्ड आपदा टीम के द्वारा अथक प्रयास से जीवित निकाल लिया गया वही आपदा प्रबंधन टीम होमगार्ड के प्रति परिजनों व ग्रामीणों ने खुशी जतायी ।

बीच नदी के चट्टान में फंसे (01)प्रिंस पिता देवनारायण उम्र 10 वर्ष , (02) नवनीत पिता- कृष्ण मकान्ति उम्र 9 वर्ष , (03) इन्शु पिता- देवनारायण उम्र 7 वर्ष , (04) अशोक पिता – गयाराम उम्र 10 वर्ष सभी बच्चे ग्राम जरहा के रहने वाले है ।

वही होमगार्ड एवं SDERF टीम के द्वारा बच्चों को सुरक्षित जीवित निकालने पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा भूरी- भूरी प्रशंसा की गयी ।

वही रेस्क्यू टीम में मुख्य रूप से कंपनी कमांडर- पीएल कोगे, प्लाटून कमांडर – योगेन्द्र बहादुर सिंह मार्को, पीसीवी दलबीर प्रसाद विश्वकर्मा, एसडीईआर जवान – मनमोहन सिंह, राजकुमार पनिका, उदित नारायण सिंह, संजय सिंह, लालप्रताप सिंह, एवं होमगार्ड जवान बाबूलाल सिंह, कुंआरे लाल, संतोष साकेत मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...