Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पुलिस अफसर के तीन परिजन संक्रमित, फिर भी अस्पताल में भर्ती नहीं हुए, बंगले पर ही रुकेआईपीएस अफसर को इतनी रियायत…आमजन काे क्याें नहीं

ग्वालियर. कोरोना संक्रमण के मामलों में भी जिला प्रशासन वीआईपी काे अलग ट्रीटमेंट दे रहा है। ताजा उदाहरण सेकंड बटालियन के कमांडेंट आईपीएस अफसर पंकज कुमावत का है। 17 जून को वह और पत्नी डाॅ. अभिलाषा काेराेना पाॅजिटिव पाए गए। शुक्रवार को श्री कुमावत की सास कमलेश भी संक्रमित निकली। इसके बावजूद इस परिवार के किसी सदस्य को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है।
तीनाें काे चना काेठार स्थित उनके बंगले पर ही होम आईसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आईसीएमआर की गाइडलाइन का हवाला दे रहे हैं लेकिन गाइडलाइन में यह भी स्पष्ट है कि संक्रमित की देखरेख के लिए कोई व्यक्ति उपलब्ध होना चाहिए। जबकि कुमावत के मामले में ऐसा नहीं हो रहा है। उनके घर में रहने वाले तीनों सदस्य संक्रमित हैं। सवाल ये है कि उनकी देखभाल कौन और कैसे करेगा?
सामान्य संक्रमितों के साथ…लैब की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने पर संबंधित इंसीडेंट कमांडर उसे फोन करता है। वह किन-किन लोगों से मिला, इसकी जानकारी ली जाती है। उसे संक्रमण कैसे हुआ, पूछताछ की जाती है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित के घर पहुंचकर उसे अस्पताल में ले जाती है।
आईपीएस के केस में….जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुमावत से संपर्क किया। पूछा गया कि उन्हें संक्रमण कैसे हुआ? उन्होंने बताया कि उन्हें हल्के लक्षण हैं। उनकी पत्नी डाॅक्टर हैं। वह घर में अलग-अलग कमरे में रह सकते हैं। इस पर उनसे होम आईसोलेशन की अंडरटेकिंग ली गई। जांच के लिए नर्स की ड्यूटी लगाई है।
सिर्फ बंगले को बनाया कंटेनमेंट जोन
कुमावत के चना कोठार स्थित बंगले के बाहर स्टॉपर और गेट पर कोविड-19 का पर्चा चिपकाकर कंटेनमेंट जोन मान लिया गया है। आसपास दूसरे पुलिस अफसरों के बंगले हैं। कुछ दूरी पर पूरा बाजार है। यहां बेरोकटोक आवाजाही है। आसपास पुलिस तक तैनात नहीं है। जबकि शहर के दूसरे कंटेनमेंट जोन में आवाजाही पर पूरी तरह रोक है और पुलिस तैनात है। इस परिवार के लिए खाना ऑफिसर्स मैस से तैयार होकर आ रहा है।
वह खुद भर्ती नहीं हुए
आईपीएस कुमावत से अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा था, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। उन्होंने कहा कि घर में अच्छे से देखरेख हो सकती है। उनकी पत्नी डाॅक्टर हैं। आईसीएमआर की गाइडलाइन भी यहीं कहती है।
-डाॅ. वीके गुप्ता, सीएमएचओ

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...