ग्वालियर- कोरोना पॉजिटिव,और संदिग्ध पॉजिटिव मरीजों के इलाज में प्राइवेट हॉस्पिटलों की आनाकानी को देखते हुए शासन ने तीन माह के लिए प्रदेशभर में नर्सिंगहोम को चिह्नित किया है। इनमें से ग्वालियर के 11 हॉस्पिटल भी हैं। योजना के तहत चिह्नित किए गए 11 अस्पतालों में से बोस्टन हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का लाइसेंस व पंजीयन हाल ही में निरस्त किया है। लिहाजा शहर के 10 हॉस्पिटलों में आयुष्मान योजना के तहत कोविड के मरीजों का फ्री इलाज होगा।
जिन हॉस्पिटल में कोविड के मरीजों का फ्री इलाज होगा उनमें कल्याण मेमोरियल एंड केडीजे हॉस्पिटल, कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, रतन ज्योति नेत्रालय, ग्लोबल हॉस्पिटल, सिम्स हॉस्पिटल, बीआईएमआर हॉस्पिटल, आरजेएन अपोलो स्पैक्ट्रा, जीवन ज्योति नेत्रालय, एसएम हॉस्पीटल एंड रिसर्च सेंटर, नवजीवन हॉस्पिटल शामिल हैं। सीएमएचओ डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि बोस्टन हॉस्पिटल का लाइसेंस व पंजीयन निरस्त किया गया है। लिहाजा यहां मरीजों का इलाज नहीं हो सकेगा। अन्य सभी 10 प्राइवेट हॉस्पिटल में कोविड के मरीज आयुष्मान योजना के तहत इलाज ले सकेंगे। साथ ही मुख्यालय को भी बोस्टन हॉस्पिटल के लाइसेंस निरस्त होने की जानकारी दी जा रही है।
जीआरएमसी: 19 दिन में 170 संक्रमित मिले 20वें दिन 661 सैंपलाें में एक भी संक्रमित नहीं
ट्रूनेट मशीन की जांच में एक पॉजिटिव निकला
19 दिन बाद गुरुवार काे ग्वालियर का हेल्थ बुलेटिन सुकून देने वाला रहा। 19 दिन में यानि 30 मई से 18 जून तक 170 नए संक्रमित मिलने के बाद 20वें दिन एक भी नया केस नहीं मिला। जीआरएमसी की वायरोलॉजिकल लैब में जिले के 478 सैंपलाें के साथ अंचल से आए 661 लोगों के सैंपलाें की जांच की गई। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। इससे पहले 29 मई को सभी सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई थी। हालांकि दिल्ली से आए तीन युवकों में से एक युवक डीडी नगर निवासी संदीप यादव (23) जिला अस्पताल मुरार में ट्रूनेट मशीन से की गई जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसे जोड़कर जिले में अभी तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों की संख्या 280 तक पहुंच गई है। इनमें से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal