ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 17/06/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज रात तड़के भोर में मूसलाधार बारिश होने के कारण निचले स्तर के कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है वहीं लोग बताते है कि निगम द्वारा निर्मित नालियों की सफाई हुई होती तो नाली जाम नही होती और जैसे नवज्योति गनियारी स्कूल के पास बीजपुर मेन रोड कमलेश शाह, परशुराम शाह, गयाप्रसाद सोनी शांतिनगर और सनशाइन स्कूल में बरसाती व नाली का पानी जा घुसा और इसी प्रकार के कई निचले इलाकों के घरों में पानी – पानी हो गया लोग पानी निकालने के लिये कहीं टुल्लू – मोटर व कटोरा से बरसाती पानी निकालने का सहारा लेते देखे गये ।

वही बताते हैं कि नल जल योजना के तहत पाइपलाइन के ठेकेदारों द्वारा जगह – जगह सड़क व नालियों को तोड़कर और सड़क व नाली को जाम कर छोड़ दिया गया है समय रहते इन लापरवाह ठेकेदारों पर नगर निगम द्वारा समय रहते कार्यवाही की गयी होती तो शायद कुछ ही नालिया जाम होने की शिकायत निचले इलाकों की ही आती क्योकि अब पहले से सड़क व नाली ऊपर बन चुका है और इसी प्रकार कई मुहल्लों के (डब्ल्यूबीएम) मिट्टी – मुरुम के बनी सड़कें मूसलाधार बारिश से होने से बह चुकी है ।
स्थानीयों ने निगम पर आरोप लगाते हुये कहा कि नालियो की सफाई समय से पूर्व की गयी होती तो कुछ जगहों के घरों में बरसाती पानी न घुसता नपानि सिंगरौली के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal