ग्वालियर-जिला अस्पताल मुरार के सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. वीके गुप्ता को सीएमएचओ का प्रभार दिया गया है। वे पहले सिविल सर्जन भी रह चुके हैं। डॉ. गुप्ता को 31 जनवरी को सिविल सर्जन के पद से कांग्रेस सरकार में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने हटा दिया था।
गत 30 मई को माैजूदा सीएमएचओ डॉ. एसके वर्मा ने पद छोड़ने की इच्छा जताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा था। सोमवार को अपर संचालक सपना एम. लोवंशी ने डॉ. गुप्ता को नया सीएमएचओ बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि वह जल्द चार्ज संभालेंगे। उनकी प्राथमिकता कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए बेहतर व्यवस्था बनाना रहेगी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal