बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//मोरवा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार – कुलदीप सिंह सन्नी

BK NEWS:- सिंगरौली पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर संपूर्ण जिले में चलाए जा रहे हैं स्थाई वारंटिओं की धरपकड़ के अभियान में गुरुवार को मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी द्वारा वर्ष 2004 में एनसीएल खदान से एक जीप में रखकर 20 हज़ार का सामान चोरी किया गया था, जिसमें 3 लोग गिरफ्तार हुए थे। इसमें छोटेलाल पाल निवासी नौगढ़ थाना कोतवाली बैढन जमानत में छूटने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। अतः न्यायालय द्वारा इसका स्थाई वारंट जारी किया गया था। जिसे आज मुखबिर सूचना पर मोरवा पुलिस द्वारा खुटार चौकी के परसौना के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया
उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक डी एन सिंह, राजवर्धन सिंह परिहार, आरक्षक संजय सिंह परिहार, राकेश यादव एवं खुटार चौकी प्रभारी नीरज सिंह चौहान, आरक्षक पुष्कर पोरवाल, वीर बहादुर सिंह का योगदान रहा।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal