Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

डबराशहर थाना पुलिस ने जब्त की 7 लाख रुपए कीमत की 150 पेटी अवैध शराब

ग्वालियर-
डबराशहर थाना पुलिस ने गत रात मुखबिर की सूचना पर ग्वालियर-झांसी रोड स्थित सिमरिया टेकरी पर दबिश देकर अवैध शराब से भरे एक लोडिंग वाहन को पकड़कर देसी प्लेन शराब की 150 पेटी बरामद की। पुलिस ने जब्त की गई शराब की बाजार की कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई है। शराब को माफिया द्वारा दतिया से ग्वालियर में खपाने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने लोडिंग वाहन के चालक व क्लीनर को गिरफ्त में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शासन द्वारा ठेकेदार की मांगों को नहीं माने जाने के कारण शराब ठेकेदार दुकानें नहीं खोल रहे हैं। वहीं दुकाने बंद होने से शराब की डिमांड बनी हुई है। इसे देखते हुए शराब माफिया मार्केट में दो नंबर की शराब तस्करी कर खपा रहे हैं और मुनाफा कमा रहे हैं। शनिवार-रविवार की रात को भी शराब माफिया द्वारा दतिया से गाड़ी भरकर देशी शराब ग्वालियर भेजी जा रही थी। शनिवार को रात को लगभग 10 बजे मुखबिर द्वारा शहर थाना प्रभारी यशवंत गोयल को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर एसडीओपी उमेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ने एफआरबी वैन को दबिश के लिए भिजवाया। एफआरवी वैन के आरक्षक ने सिमरिया टेकरी पर प्वॉइंट लगाकर लोडिंग वाहन की निगरानी शुरू कर दी। जैसे ही लोडिंग वाहन सिमरिया टेकरी पर पहुंचा, तो आरक्षक द्वारा वाहन को रुकवा दिया गया और चालक और क्लीनर को गिरफ्त में लेकर गाड़ी में भरी अवैध शराब की 150 पेटियों को जब्त किया। मामले को लेकर टीआई यशवंत गोयल का कहना है कि शराब तस्करी को लेकर ड्राइवर व क्लीनर से पूछताछ की जा रही है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...